विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण को हाईकोर्ट में चुनौती, चुनाव अधिसूचना के बाद लागू करने को बताया गलत

Published: Tue, 22 Sep 2026 11:41 PM (IST)

उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50% आरक्षण देने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50 फीसद आरक्षण देने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट 24 सितंबर को मामले में सुनवाई कर सकता है। याचिका रजिस्ट्ररी में दाखिल की जा चुकी है।

हल्द्वानी निवासी मुकेश पांडे ने याचिका दायर कहा था कि वह उपसचिव पद की तैयारी कर रहा था, यह पद आरक्षित हो चुका है, जो महिला आरक्षण लागू किया गया है, चुनाव की अधिसूचना व तिथि जारी होने के बाद किया गया है, जो गलत है। याचिका में कहा कि विवि ने राज्य सरकार के निर्देश पर विश्विविद्यालय ने आरक्षण प्रभावी किया हैं।

कोटाबाग महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी से अंजलि अध्यक्ष पद की प्रत्याशी

राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बैठक मंगलवार को कोटाबाग एबीवीपी कार्यालय में आयोजित की गई। नगर मंत्री कंचन सनवाल ने अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए अंजलि बिष्ट, उपाध्यक्ष पद के लिए मानिषा बोहरा, सचिव पद के लिए चम्पा भट्ट, उपसचिव पद के लिए भूमिका रावत, कोषाध्यक्ष पद के लिए कनिका त्रिपाठी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए प्रियंका पांडे को प्रत्याशी घोषित किया गया।

घोषित पैनल पर बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सहमति जताई। बैठक में नवीन पांडे, चंद्रप्रकाश सनवाल, कमल बोहरा, पुनीत बिष्ट, दीपक बधानी, ललित मोहन जोशी, दीपक जोशी, कंचन सनवाल, गौरव नगरकोटी, रितु नेगी, विकास जोशी, मनीष बिष्ट, अभय गुप्ता, सचिन बधानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट से दोषमुक्त हुआ था कोली, नैनीताल हाईकोर्ट की अधिवक्ता मनीषा ने की थी केस में पैरवी

कॉलेज के बाहर होर्डिंग हटाने पर विवाद

डिग्री कालेज के बाहर डिवाइडर से जुड़े पोल पर लटके चुनावी प्रचार से जुड़े होर्डिंग हटाने पर मंगलवार दोपहर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। छात्रसंघ के एक प्रत्याशी से जुड़े समर्थकों का कहना था कि आज उनकी रैली है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल के नंदा देवी महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किए मां नंदा-सुनंदा के दर्शन

इससे पहले होर्डिंग नहीं हटाने चाहिए। कुछ होर्डिंग जब्त कर टीम लौट आई। वहीं, नोडल अतिक्रमण गणेश भट्ट का कहना था कि केवल उन्हीं प्रचार सामग्री को हटाया जा रहा था जो कि उखड़ने के बाद सड़क की तरफ लटक रही थी। हादसे की आशंका के कारण उन्हें हटाया गया।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में Boating के लिए पूछना पड़ा महंगा, पर्यटकों ने नाविकों को पीटा... छह पर कार्रवाई