Uttarakhand Panchyat Chunav: छह राउंड गोली चलने से दहला नैनीताल, एक घायल; पुलिस ने बमुश्किल काबू किए हालात
बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के मतदान के दौरान गोलीबारी से हड़कंप मच गया। एक युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मुश्किल से स्थिति को नियंत्रित किया। 32 में से 17 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान कर दिया है। समर्थकों के बीच मारपीट के बाद छह राउंड गोली चली जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस निगरानी में मतदान फिर से शुरू हो गया।

संवाद सूत्र, जागरण गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय के बाहर ब्लॉक प्रमुख पद पर मतदान के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया।
नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय के बाहर ब्लॉक प्रमुख पद पर मतदान के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया है। #uttarakhandpanchayatchunav pic.twitter.com/qzftJlDAJR
— Neha Bohra (@neha_suyal) August 14, 2025
उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल हंगामें पर काबू पाया। फिलहाल मतदान शुरु हो गया है करीब सत्रह क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान कर दिया है। कुल 32 सदस्यों ने मतदान करना है।
गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल बना रहा। ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हंगामें की स्थिति बनी रही। एकाएक किसी बात को लेकर समर्थक आपस में भीड़ गए।
देखते ही देखते लाठी डंडों के साथ दोनों पक्षों के समर्थकों में मारपीट शुरु हो गई तभी छह राउंड गोली चलने से ब्लॉक मुख्यालय दहल उठा। लोग जान बचाकर इधर उधर भागे। अफरातफरी के बीच छड़ा गांव निवासी युवक के पैर में गोली लग गई जबकि एक क्षेत्र पंचायत सदस्य जमीन पर गिर गई।
बेतालघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच बामुश्किल हालात काबू में किए। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया है।
पुलिस की निगरानी में मतदान शुरु हो गया है। 32 में से 17 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। थानाध्यक्ष अनीस अहमद के अनुसार स्थित को संभाल लिया गया है। फिलहाल तीन राउंड गोली चलने की सूचना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।