Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Chunav Result: विवादों में इस गांव का रिजल्‍ट, हारी प्रत्याशी को रद्द मतों से बनाया विजयी!

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 03:06 PM (IST)

    रामगढ़ के मनर्सा गांव में प्रधान पद का परिणाम विवादों में आ गया है। प्रत्याशी दीप्ति ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि नोडल अधिकारी ने निरस्त मतों को दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में गिना। दीप्ति ने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई है। गांव में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था जिसके परिणाम पर अब सवाल उठ रहे हैं।

    Hero Image
    हार चुकी प्रत्याशी को रद्द मतों से विजयी घोषित करने का आरोप। जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण गरमपानी । अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा ग्राम पंचायत का प्रधान पद का परिणाम विवादों में आ गया है। प्रधान पद की प्रत्याशी दीप्ति ने मतगणना में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीप्ति के अनुसार नोडल अधिकारी ने निरस्त मतों में से दो मत दूसरे पक्ष के प्रत्याशी के पक्ष में गिनकर उसे विजयी घोषित कर दिया। दिप्ती ने मामले को लेकर न्यायालय की शरण लेकर न्याय की गुहार लगा दी है।

    मनर्सा गांव के प्रधान पद के लिए हुई मतगणना पर प्रत्याशी दीप्ति ने सवाल खड़े कर दिए है। दिप्ती के अनुसार प्रधान पद पर उसके अलावा उमा तथा भारती देवी ने चुनाव लडा़। मतदान के दिन 510 में से 400 लोगों ने मतदान किया। गुरुवार को हुई मतगणना में दस मत निरस्त पाए गए जबकि उमा देवी को 130, भारती देवी को 129 तथा मुझे 131 मत प्राप्त हुए।

    बकायदा विजेता भी घोषित कर दिया। दूसरी प्रत्याशी उमा भी अपनी हार स्वीकार कर समर्थकों के साथ मतगणना स्थल से चली गई। करीब एक घंटे बाद भारती देवी के अभिकर्त्ता व नोडल अधिकारी ने मिलिभगत से निरस्त मतों में से दो मत अपने पक्ष में कर लिए आपत्ति करने के बावजूद सुनी गई और बेवजह दबाव डाल। कुछ देर बाद भारती देवी को विजय घोष आईटी कर दिया गया।

    दीप्ति ने आरोप लगाया कि नोडल अधिकारी ने लोकतंत्र की हत्या की है तथा हारे हुए प्रत्याशी को रद्द मतों में से जीत दिलाकर विजयी घोषित किया है। बार-बार निवेदन करने के बावजूद आपत्ति को दरकिनार कर दिया गया। दीप्ति के अनुसार न्याय के लिए अब न्यायालय की शरण ली है। उम्मीद जताई है कि अब न्यायालय से ही निष्पक्ष परिणाम सामने आएगा।