विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: दिल्ली से वोट देने आई रामनगर, मतदान के बाद त्याग दिए प्राण

Published: Sat, 20 Apr 2024 10:38 AM (IST)

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 बुजुर्ग महिला की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। प्रथम दृष्टया वृद्धा की मौत ...और पढ़ें

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: वृद्धा की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है।
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: वृद्धा की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है।

HighLights

  1. मोहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी 75 वर्षीय पारु देवी शुक्रवार सुबह पहुंची थी रामनगर
  2. प्रथम दृष्टया वृद्धा की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है

जासं, रामनगर: Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: एक बुजुर्ग महिला ने दिल्ली से रामनगर आकर वोट दिया और उसके बाद प्राण त्याग दिए। बुजुर्ग महिला की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। प्रथम दृष्टया वृद्धा की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है।

रामनगर के मोहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी पारु देवी 75 पत्नी स्व. किशोरी लाल कुकरेती दिल्ली में अपने बेटे बेटियों के साथ रहती है। पारु देवी के सतीश, अनुसूया पुत्र व पितांबरी व ममता देवी बेटियां हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Voting: उत्तराखंड के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू, अलग-अलग रंगों से सजाए केंद्र

पारु पांच महीने से दिल्ली में थी। 19 अप्रैल को मतदान था, इसलिए वृद्धा ने अपने बेटियों से रामनगर अपने घर जाकर वोट देने की इच्छा जताई। वोट देने के लिए अपने बच्चों से जिद करने लगी।

हार्ट अटैक से मृत्यु होने की आशंका

मां की इच्छा को समझते हुए बच्चों ने भी रामनगर लाने पर हामी भरी। पारु देवी के रिश्तेदार नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बेटी के साथ रामनगर अपने घर पहुंची। घर छोड़ने के बाद बेटी कुछ ही देर में वापस दिल्ली चली गई।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Lok Sabha Election: गढ़वाल सीट पर घटा मतदान प्रतिशत, चिंता में राजनीतिक दल; देखें आंकड़े

घर में अकेले होने व चलने में अक्षम होने पर वृद्धा ने अपने परीचितों से मतदान केंद्र तक ले जाने व वापस घर छोड़ने को कहा। करीब डेढ़ बजे उन्होंने लखनपुर बूथ में अपना वोट दिया।

शाम पांच बजे करीब वह घर में चिल्लाने लगी तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। रिश्तेदारों ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मृत्यु होने की आशंका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।