विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा उत्तराखंड क्रांति दल : ऐरी

By Prashant MishraEdited By:
Published: Tue, 30 Nov 2021 03:34 PM (IST)

ऐरी ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर अलग राज्य की लड़ाई लड़ी गई थी भाजपा और कांग्रेस ने इन ...और पढ़ें

जनसंगठन और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर सीट शेयरिंग के लिए पार्टी खाका तैयार करेगी।
जनसंगठन और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर सीट शेयरिंग के लिए पार्टी खाका तैयार करेगी।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : उत्तराखंड क्रांति दल विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ में कहा कि पार्टी बड़े राजनैतिक दलों से सीटों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी। जनसंगठन और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर सीट शेयरिंग के लिए पार्टी खाका तैयार करेगी। 

पिथौरागढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर अलग राज्य की लड़ाई लड़ी गई थी भाजपा और कांग्रेस ने इन उद्देश्यों को बर्बाद कर दिया। बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी तमाम बुनियादी समस्याएं आज तक हल नहीं हो सकी हैं। उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए युवा पलायन को मजबूर हैं। राज्य में हजारों पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार इन पदों पर भर्ती नहीं कर पा रही है। काम नहीं मिलने से युवा वर्ग हताश है। स्थायी राजधानी का मामला आज तक लटका हुआ है। दोनों ही दल गैरसैण राजधानी के नाम पर सिर्फ लोगों को गुमराह करते रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने, राज्य के युवाओं को रोजगार देने, स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर करने और पलायन को शून्य करने जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। इन मुद्दों पर सहमति रखने वाले जनसंगठनों और सामाजिक संगठनों के साथ सीट भी साझा की जाएगी।