Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nainital Election Result 2022: नैनीताल में पांच सीटों पर खिला कमल, कांग्रेस के हाथ सिर्फ एक सीट

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 04:19 PM (IST)

    Nainital Vidhan Sabha Chunav 2022 Result नैनीताल जिले की छह सीटों में पांच सीटों पर एक बार फिर कमल खिला है जबकि सिर्फ हल्द्वानी सीट ही कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश के हाथ लगी है। लालकुआं से हरीश रावत को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

    Hero Image
    Nainital Vidhan Sabha Uttarakhand Election Result 2022: हरीश रावत की दस हजार से अधिक वोटों से हार तय

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Nainital Vidhan Sabha Chunav 2022 Result : नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर जीत हार का तय हो गया है। नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्या ने कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य, भीमताल से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी को, हल्द्वानी से कांग्रेस के सुमित हृदयेश ने भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्र रौतेला को, लालकुआं से भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को, कालाढूंगी से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने कांग्रेश के महेश शर्मा को और रामनगर से भाजपा प्रत्याशी दीवान बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र पाल को चुनाव हरा दिया है। जिले में कांग्रेस को एक फिर सिर्फ एक सीट ही हाथ लगी है। जबकि भाजपा ने पांच सीटों पर बाजी मारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य आगे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य पीछे चल रहे हैं। हल्द्वानी सीट पर 28000 वोटों की गिनती पूरी, भाजपा के जोगेंद्र रौतेला 5137 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं रामनगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह पाल आगे चल रहे हैं।

    भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट दूसरे स्थान पर बने हैं। भीमताल से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा आगे चल रहे हैं। हरीश रावत कालाढूंगी से 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस प्रत्याशी भगत पीछे हो गए हैं।

    नैनीतल, आठ राउंड

    भाजपा, सरिता आर्य- 20109

    कांग्रेस, संजीव आर्य- 15792

    भाजपा की सरिता 4317 वोट से आगे

    भीमताल, आठ राउंड

    भाजपा राम सिंह कैडा - 17288

    कांग्रेस दान सिंह भंडारी - 10557

    निर्दल लाखन नेगी- 00

    6431 से भाजपा के कैड़ा आगे

    कालाढूंगी, 14 राउंड

    भाजपा बंशीधर भगत- 59781

    कांग्रेस महेश शर्मा - 39164

    भाजपा के बंशीधर भगत 20617 वोट से आगे

    लालकुआं, दस राउंड

    भाजपा, मोहन सिंह बिष्ट - 44478

    कांग्रेस, हरीश रावत - 28046

    हरीश रावत 16432 वोट से पीछे

    हल्द्वानी, 14 राउंड

    विधासभा सीट का नाम- हल्द्वानी

    भाजपा, जोगेंद्र रौतेला - 41090

    कांग्रेस, सुमित ह्रदयेश - 49727

    कांग्रेस के सुमित 8637 वोट से आगे

    रामनगर, नौ राउंड

    भाजपा दीवान बिष्ट- 28178

    कांग्रेस, महेंद्र पाल - 22627

    निर्दल संजय नेगी- 13782

    comedy show banner
    comedy show banner