Uttarakhand Election 2022 : नैनीताल जिले में मतदाताओं के आधार पर कालाढूंगी सबसे बड़ी, भीमताल सबसे छोटी सीट
Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022 इस विधानसभा चुनाव में नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर में 7.75 लाख मतदाता अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे। निर्वाचन आयोग ने वोटरों की अंतिम सूची जारी कर दी है। करीब तीन हजार मतदाता बढ़े हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : चुनाव आयोग ने मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की है। पांच से 28 जनवरी के दौरान नैनीताल जिले में 2,987 मतदाता बढ़े हैं। इसमें 1582 पुरुष, 1404 महिला व एक थर्ड जेंडर मतदाता हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के 7,75,899 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 3,71,181 महिला, 4,04,706 पुरुष व 12 थर्ड जेंडर हैं। पांच जनवरी को जिले में 7.72 मतदाता थे।
जिला निर्वाचन आयोग के नए आंकड़ों के मुताबिक जिले में 47.8 प्रतिशत महिला व 52.1 प्रतिशत पुरुष मतदाता हैं। पिछले विधानसभा चुनाव से 67,557 मतदाता बढ़े हैं। मतदाता वृद्धि दर समझें तो पिछले पांच वर्ष में यह 9.5 प्रतिशत रही। जनसंख्या के लिहाज से कालाढूंगी सबसे बढ़ी विधानसभा है। सबसे छोटी भीमताल विधानसभा से कालाढूंगी में 70.6 प्रतिशत अधिक मतदाता हैं। जनसंख्या के आधार पर हल्द्वानी दूसरे, रामनगर तीसरे, लालकुआं चौथे व नैनीताल विधानसभा पांचवे पायदान पर आती है। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटर पुरुषों की अपेक्षा कम है।
विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या
क्षेत्र पुरुष महिला कुल
लालकुआं 62860 57532 120392
भीमताल 54256 46418 100634
नैनीताल 58184 51786 109970
हल्द्वानी 79038 72358 151396
कालाढूंगी 87584 84044 171639
रामनगर 62824 59043 121868
योग 404706 371181 775899
(नोट: कालाढूंगी में 11, रामनगर में एक थर्ड जेंडर मतदाता। कुल संख्या में इन्हें शामिल किया गया है।)
आयुवर्ग से मतदाता
18-19 वर्ष 12290
20-29 वर्ष 154663
30-39 वर्ष 225902
40-49 वर्ष 160341
50-59 वर्ष 110329
60-69 वर्ष 67397
70-79 वर्ष 33981
80-89 वर्ष 9412
90-99 वर्ष 1490
100 से ऊपर 94
जिले में 5501 सर्विस मतदाता
नैनीताल जिले में सर्विस मतदाताओं की आखिरी संख्या 5501 निकलकर आई है। इसमें 268 महिला व 5233 पुरुष सर्विस मतदाता है। कालाढूंगी में सर्वाधिक 1562 सर्विस मतदाता हैं। लालकुआं में 1096, भीमताल में 848, नैनीताल में 764, रामनगर में 642 व हल्द्वानी में 589 सर्विस वोटर हैं। सभी को डाक मतपत्र से लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी की सुविधा मिलेगी।
अंतिम मतदाता सूची जारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल अशोक जोशी अधिकारी अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पांच जनवरी के बाद नैनीताल जिले में 2987 मतदाता बढ़े हैं। एसडीएम व तहसील कार्यालय व बूथ लेबल आफिसर के पास सूची उपलब्ध है। वोटर हेल्पलाइन से आनलाइन भी देख सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।