Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सगी चाची के साथ दूल्हे भतीजे ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Fri, 13 May 2022 10:08 PM (IST)

    पीड़ित चाची ने बताया कि वह अपने पति के साथ एक कमरे में सोई थी। नव दंपती दूसरे कमरे में थे। चाची का आरोप है कि भतीजा रात को लगभग तीन बजे उसके कमरे में ...और पढ़ें

    Hero Image
    पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर : सगी चाची ने अपने भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना चार मई की है। उसी दिन भतीजे का विवाह हुआ था और वह दुल्हन लेकर घर आया था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। एसआइ सुरभि राणा को जांच सौंप दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोतवाली क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय युवक का विवाह चार मई को नजदीकी गांव में संपन्न हुआ था। उसकी 42 वर्षीय सगी चाची और चाचा रात को एक कमरे में सोए थे। जबकि नव दंपती दूसरे कमरे में थे। चाची का आरोप है कि भतीजा रात को लगभग तीन बजे उसके कमरे में आया और  दुष्कर्म किया।

    गुरुवार को पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के नौ दिन बाद दुष्कर्म की तहरीर आई है। जिस पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि पीडि़ता की सास और आरोपित उनके घर में रहते थे। सास को पेंशन मिलती है। नई दुल्हन आने के बाद सास आरोपित के पास रहने लगी है। मामला लेनदेन का भी हो सकता है।  

    दूल्हे को घोड़े से उतारने वाले दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

    अल्मोड़ा: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव बीआर धौनी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने सल्ट क्षेत्र में बीते दिनों अनुसूचित परिवार के दूल्हे को घोड़े से उतारने के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। बसपा ने मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। दो टूक प्रदेशव्यापी आंदोलन की भी चेतावनी दे डाली।

    प्रदेश महासचिव ने कहा कि बारात में स्थानीय सवर्ण समाज ने जबर दूल्हे को घोड़े से उतार दिया। पहाड़ों की शांत वादियों में पीढ़ियों से चले आ रहे आ रहे सामाजिक सौहार्द को तार-तार करने का कृत्य निंदनीय है। नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया है।