Nainital: वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, भीमताल में लगा भीषण जाम; एंबुलेंस भी फंसी
Nainital इन दिनों नैनीताल में पर्यटक पहुंच रहे हैं। दो दिन के वीकेंड के चलते भीमताल में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शनिवार की सुबह से शाम तक बाईपास मार्ग पर जाम लगने से सैलानी और यात्री घंटों परेशान रहे। वहीं एबुलेंस को भी जाम का सामना करना पड़ा। लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। एंबुलेंस भी इस जाम में फंसी रही।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। इन दिनों पहाड़ों पर सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। आलम ये है कि अब पहाड़ों पर जाम की समस्या खड़ी हो गई है। नैनीताल में घूमने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर घूमने आने वालों की बढ़ती संख्या के चलते यहां भीषण जाम लगा। दो दिन के वीकेंड के चलते भीमताल में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शनिवार की सुबह से शाम तक बाईपास मार्ग पर जाम लगने से सैलानी और यात्री घंटों परेशान रहे। वहीं एबुलेंस को भी जाम का सामना करना पड़ा।
जाम की वजह से लगी लंबी कतार
जाम लगने का कारण भीमताल के मल्लीताल बाजार क्षेत्र में टाइल्स के निर्माण कार्य होने से बाजार से वाहनों की इंट्री बंद की गई है। इससे सभी छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग से होने के चलते जाम की समस्या पैदा हो जा रही है। जाम के चलते शनिवार की शाम तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
चौड़ीकरण का काम हो जल्दी पूरा
स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में टाइल्स का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने और बाईपास मार्ग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नहर चौड़ीकरण करने को कहा है।- निर्मल नेगी भीमताल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।