Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nainital Weekend Trip: 5 हजार रुपये में घूमें नैनीताल, वीकेंड में इससे अच्छा कुछ नहीं

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Fri, 29 Apr 2022 08:55 PM (IST)

    वीकेंड में की सीमित छुट्टी व गर्मी से सुकून पाने के लिए नैनीताल एक बजट फ्रेंडली टूरिस्ट प्लेस है। यहां पर आप काफी किफायती यात्रा कर सकते हैं। उप्र व दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर घूमने का अवसर न जानें दें।

    Hero Image
    पाकेट पर बिना बोझ डाले घूमें नैनीताल

    नैनीताल, जागरण संवाददाता : Tourist Place of Uttarakhand: आफिस की तनाव भरी जिंदगी से थोड़ा सुकून पाना चाहते हों या फिर तपती गर्मी से राहत। अगर आपके पास दो से तीन दिन ही छुट्टियों के हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। नैनीताल बजट फ्रेंडली और वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए सबसे बढ़िया जगह है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप्र व दिल्ली से महज कुछ घंटों की दूरी पर स्थित झीलों का शहर नैनीताल (Nainital) पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां पर खाना, रहना व घूमना अन्य प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस की अपेक्षा काफी कम है। यदि आप चार लोग दिल्ली से कार से आ रहे हों तो नैनीताल तक आपका तेल व टोल मिला कर करीब ढाई हजार का खर्च आएगा।

    इसके अलावा घूमने में कुछ जगहों पर टिकट व खाने का खर्च आदि को मिलाकर ढाई हजार के अंदर ही खर्च होगा। (यदि आप रुकते हैं तो उसके लिए सस्ते से लेकर महंगे होटल, होम स्टे व कुमाऊं मंडल विकास निगम के सरकारी गेस्ट हाउस हैं। वह इसमें नहीं जोड़ा गया है।) नैनीताल आने का अलग से फायदा यह है कि इसके आसपास घूमने के लिए इतनी विविधताएं हैं कि आप दो से तीन दिन में एक शानदार अनुभव देने वाली यात्रा हो जाएगी।

    आइए हम बतातें है कि नैनीताल व आसपास घूमने की जगहें। यहां आपको झील, प्रसिद्ध मंदिर, हिमालय दर्शन व असीम शांति वाले जंगल माैजूद हैं। आप अपनी रुचि व सुविधानुसार जगहें चुन सकते हैं-

    नैनीताल

    झीलों का शहर नैनीताल विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी है। नैनीझील के नाम पर इसका नाम नैनीताल पड़ा। यहां घूमने के लिए शाम को माल रोड सबसे प्यारी जगह है। झील के किनारे हल्की हवा के बीच आपको टहलते हुए स्वर्ग सा अनुभव होगा। एडवेंचर के लिए आप ट्रैकिंग, रोपवे आदि का मजा ले सकते हैं।

    हिमालय दर्शन के लिए स्नो व्यू व केव गार्डन पर्यटकों के बीच बहुत रोमांचकारी जगह है। साथ ही मानसिक शांति के लिए आप माता नैना देवी व गुरुद्वारे जा सकते हैं। इतना ही नहीं शॉपिंग के शौकीनों के लिए माल रोड व तिब्बती मार्केट पहाड़ी उत्पाद से लेकर हर तरह के फैंसी आइटम मिल जाएंगे।

    कैंचीधाम मंदिर

    भवाली में पहाड़ के बीच नारंगी चमक वाले हनुमान जी के भक्त बाबा नीम करौली के इस मंदिर में 15 जून को बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा की थी। साल में 15 जून को ही विशाल मेला लगता है। इसमें देश-दुनिया से बाबा के भक्त पहुंचते है।

    मंदिर के बाहर दर्शन व मालपुए के प्रसाद के लिए कई किमी तक भक्तों की लाइन लगती है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, एप्पल के फाउंडर स्टीव जाब्स को बाबा का आशीष व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। इसके अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया राबर्टस आदि कई विश्व स्तरीय सेलिब्रेटी बाबा के भक्त हैं।

    भीमताल

    नैनीताल से सटा हुआ झीलों के लिए प्रसिद्ध जगह है भीमताल। महाभारत काल में अज्ञात वास के दौरान यहां भीम रहे थे। उन्हीं के नाम से इसका नाम भीमताल पड़ा। आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ शांति पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे मुफीद है।

    यहां झील में तैरते बतख और गहरे पानी में मछलियां आपका मन मोह लेंगी। चारो तरफ हरियाली देखते ही बनती है। यहां पर झील के बीचोबीच बने एक्वेरियम तक पहुंचना काफी रोमांचक है।

    नौकुचियाताल

    यह भीमताल के बगल नौकुचियाताल एक शांत सुंदर पहाड़ी गांव है। दार्शनिक प्रवृत्ति के पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। यहां आने के बाद आप अपने को भौतिक दुनिया से हटकर पाएंगे। यहां की झील के नौ कोने हैं, इसी से इसका नाम नौकुचियाताल पड़ा।

    यहां पर असीम शांति, हरियाली के साथ ही झील में खिले कमल आपको अलग सी दुनिया का अहसास कराएंगे। यह नैनीताल की सबसे गहरी झील है। इसमें कई तरह की रंगबिरंगी मछलियां पाई जाती हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस ब्रह्मा जी के तप से इस झील का निर्माण हुआ था। यहां पर एक छोटा सा ब्रह्मा जी का मंदिर भी है।

    गोल्ज्यू मंदिर, घोड़ाखाल

    गोलज्यू या गोलू देवता पहाड़ के न्याय के देवता हैं। यह एक सुंदर सी पहाड़ी पर बना हुआ है। यहां बहुत शांत वातावरण है। मंदिर में लोग घंटी बांधकर मन्नत मांगते हैं। मंदिर में हजारों घंटियां आपको बरबस आकर्षित कर लेंगी। यहां दर्शन के लिए पूरे वर्ष आया जा सकता है। सावन व नवरात्र में अधिक भीड़ रहती है।

    जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

    बाघों के संरक्षण के लिए यह भारत का सबसे पुराना विश्व प्रसिद्ध नेशनल पार्क है। प्रसिद्ध शिकारी व पर्यावरणविद् जिम कार्बेट के नाम से इसे जाना जाता है। सैकड़ों वर्ग किमी में फैले इस पार्क में पर्यटकों के लिए कई जोन हैं। यहां की टाइगर सफारी काफी प्रसिद्ध हैं।

    यहां रुकने खाने की सभी सुविधाएं पार्क के अंदर मौजूद हैं। आप आनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। बाघों को देखने मशहूर हस्तियों यहां हर साल पहुंचती हैं। यहां घने जंगल के बीच सैकड़ों प्रकार के जीव-जंतु देखने का अलग ही रोमांच है।