Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tiger population 2020 : देशभर के टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी के लिहाज से जिम कार्बेट अव्वल

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jul 2020 07:59 AM (IST)

    कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के लिए यह साल खुशखबरी लेकर आया है। बाघों की राजधानी के नाम से विख्यात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इस बार बाघों की संख्या 21 ...और पढ़ें

    Hero Image
    Tiger population 2020 : देशभर के टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी के लिहाज से जिम कार्बेट अव्वल

    रामनगर, जेएनएन : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के लिए यह साल खुशखबरी लेकर आया है। बाघों की राजधानी के नाम से विख्यात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इस बार बाघों की संख्या 215 से बढ़कर 266 पहुंच चुकी है। देशभर के टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी के लिहाज से कॉर्बेट सबसे अव्वल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2017-2018 में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा देश के टाइगर रिजर्व समेत कई जंगलों में बाघों की गणना कराई गई थी। पिछले साल 29 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के राज्यों में मौजूद बाघों की संख्या की घोषणा की थी। उस समय टाइगर रिजर्व में मौजूद बाघों की अलग से घोषणा नहीं हुई थी।

     

    मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने देश के 50 टाइगर रिजर्व के बाघों की संख्या जारी की। इसके तहत कॉर्बेट टाइगर में बाघों की संख्या 266 तक पहुंची है। इसे बाघों की अधिकतम तादाद माना गया है। जबकि 231 बाघों की न्यूनतम संख्या है। जो देश के अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में सर्वाधिक है। कॉर्बेट पार्क में बाघों की संख्या बढऩे से अधिकारी व कर्मचारी बेहद उत्साहित हैं।

     

    देश के टॉपटेन टाइगर रिजर्व

    टाइगर रिजर्व बाघों की संख्या

    उत्तराखंड, कॉर्बेट            266

    कर्नाटक, बांदीपुर            173

    कर्नाटक, नागरहोल         164

    तमिलनाडु, मुदुमलाई       162

    असम, काजीरंगा             135

    तमिलनाडु, सत्यमंगलम    126

    मध्यप्रदेश, बांधवगढ़        124

    मध्यप्रदेश, कान्हा            108

    उत्तर प्रदेश, दुधवा          107

    उत्तर प्रदेश, टडोपा          106

     

    डीआइजी एनटीसीए सीटीआर के प्रयास को सराहा

    डीआइजी एनटीसीए सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि दिल्ली में देश के टाइगर रिजर्व में मौजूद बाघों की संख्या जारी की गई। कॉर्बेट टाइगर व उसके आसपास किए गए प्रयासों का नतीजा है कि कॉर्बेट में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसका श्रेय विभाग के अफसरों व कर्मचारियों को जाता है। रामनगर में बाघ संरक्षण की संस्कृति विकसित है।

     

    अधिकतम व न्यूनतम की वजह

    2017-18 में कॉर्बेट समेत पूरे प्रदेश के जंगलों में बाघों की गणना की गई थी। जिसके बाद सीटीआर में अधिकतम 266 व न्यूनतम 231 बाघ माने गए। दरअसल, 231 बाघ कॉर्बेट में ही नजर आए। जबकि 35 अन्य बाघ कॉर्बेट से सटी डिवीजन में भी मूवमेंट करते दिखे। जिस वजह से अधिकतम व न्यूनतम का मानक तय किया गया।