Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिशन चंद्रयान-2 : ओ चंदा! संपर्क ही टूटा है; रिश्ता नहीं, हम फिर आएंगे...

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 09 Sep 2019 09:33 PM (IST)

    चंद्रयान-2 के लैंडर का लैंडिंग से चंद मिनट पहले पृथ्वी से संपर्क क्या टूटा यह करोड़ों देशवासियों के दिलों को भी तोड़ गया। हालांकि अभी उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।

    मिशन चंद्रयान-2 : ओ चंदा! संपर्क ही टूटा है; रिश्ता नहीं, हम फिर आएंगे...

    गणेश पांडे, हल्द्वानी। सवा सौ करोड़ से अधिक देशवासियों के सपनों को लेकर चांद की यात्रा पर निकले चंद्रयान-2 के लैंडर का लैंडिंग से चंद मिनट पहले पृथ्वी से संपर्क क्या टूटा, यह करोड़ों देशवासियों के दिलों को भी तोड़ गया। हालांकि अभी उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। देश के लिए एतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए सभी टकटकी लगाए देख रहे थे। जैसे ही लैंडर के पृथ्वी से संपर्क टूटने की खबर आई, देशवासियों की भावनाएं सोशल प्लेटफॉर्म पर उभर आईं। शुक्रवार रात ट्विटर पर मिशन चंद्रयान-2 ट्रेंड करता रहा। शनिवार को लोगों ने प्राउड ऑफ इसरो हैशटैग के साथ वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाती शेर-ओ-शायरी भी ट्वीट की, जिन्हें लोगों ने खूब लाइक व रीट्वीट किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों के ट्वीट

    -कह दो इस चांद से, हमारी मुलाकात होके रहेगी, जो आज अधूरी रह गई कहानी, वह बात होकर रहेगी।

    -जमी से चले आसमान पर, हौसला हमारी उड़ान में है, एक तीर चूका है निशाने से, अभी कई तीर कमान में हैं।

    -देश के साइंटिस्ट लोगों ने हमारे दिल में सॉफ्ट लैंडिंग कर दी।

    -ओ चंदा! संपर्क ही टूटा है; रिश्ता नहीं। हम फिर आएंगे। भला मामा का घर भी कभी छूटता है।

    -संपर्क ही टूटा है, हौसला भरा संकल्प नहीं।


    -चांद है तू, नखरे तो दिखाएगा, ये भारत तेरा आशिक है, लौट कर आएगा।

    -तकदीर की लकीरें हाथ के छालों से बदल गईं, हम चांद के करीब थे हमारी किस्मत रूठ गई।

    -साहिल के सुकूं से किसे इन्कार है, लेकिन तूफान से लडऩे में मजा ही कुछ और है।

    -तजुर्बा हमने यह भी सीखा है, हार को जीत में बदलना सीखा है।

    -हजार बर्क गिरे, लाख आंधियां उड़ें, वो फूल खिलके रहेंगे, जो खिलने वाले हैं।

    -जितना कठिन संघर्ष होगा, सफलता उतनी ही शानदार होगी।

    -जो पानी में भीगेगा वो सिर्फ लिबास बदल सकता है, लेकिन जो पसीने में भीगता है वह इतिहास बदल सकता है।

    -ख्वाब टूटे हैं मगर हौसले जिंदा है, हम वो हैं जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं।

    -मेरे जुनूं का नतीजा जरूर निकलेगा, इसी सियाह समुंदर से नूर निकलेगा।

    यह भी पढ़ें : मिशन चंद्रयान-2 : चंद्रमा के अंधियारों में छुपे रहस्यों को खोजेगा प्रज्ञान