विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थाईलैंड की राजकुमारी कल आ रही हैं उत्‍तराखंड, पद्मभूषण से हो चुकी हैं सम्‍मानित nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 12 Feb 2020 01:18 PM (IST)

थाईलैंड के रायल फैमिली की राजकुमारी महाचक्री सिरिनधोर्न कल यानी गुरुवार को व्‍यक्तिगत कार्यक्रम से उत्‍तराखंड पहुंच रही हैं।

थाईलैंड की राजकुमारी कल आ रही हैं उत्‍तराखंड, पद्मभूषण से हो चुकी हैं सम्‍मानित nainital news
थाईलैंड की राजकुमारी कल आ रही हैं उत्‍तराखंड, पद्मभूषण से हो चुकी हैं सम्‍मानित nainital news

नैनीताल, जेएनएन : थाईलैंड के रायल फैमिली की राजकुमारी महाचक्री सिरिनधोर्न कल यानी गुरुवार को व्‍यक्तिगत कार्यक्रम से उत्‍तराखंड पहुंच रही हैं। पंतनगर एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया राजकुमारी गुरुवार को दिल्ली से दोपहर करीब 12 बजे एयर इंडिया के विशेष विमान से रवाना होंगी। वह पंतनगर एयरपोर्ट पर करीब 1:30 बजे पहुंचेंगी। पंतनगर में आधे घंटे रुककर वह दो बजे सर्किट हाउस काठगोदाम के लिए रवाना होंगी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

एयर इंडिया के विशेष विमान से पहुंचेंगी पंतनगर

थाईलैंड की चूलाचोमक्लाओ रॉयल मिलिट्री अकादमी में शिक्षक एवं संस्कृत, संगीत और एस्ट्रोनामी में गहरी रुचि रखने वाली राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वह दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष विमान (एटीआर-72) से दोपहर बाद पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां करीब आधा घंटा रुकने के बाद राजकुमारी सर्किट हाउस काठगोदाम रवाना हो जाएंगी। काठगोदाम से रात्रिविश्राम के लिए देर रात रेडिसन होटल रुद्रपुर के लिए रवाना होंगी। अगले दिन शुक्रवार सुबह वह दिल्ली के लिए पंतनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगी।

सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

राजकुमारी महाचक्री सिरिनधोर्न के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम ने संबंधित एसडीएम और सीओ को पत्र जारी कर राजकुमारी की अगवानी, विदाई, सुरक्षा, आरक्षण यातायात नियंत्रण आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित एसएसपी को प्रोटोकाल नियमों और शासनादेशों में उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पद्मभूषण से सम्मानित हो चुकी हैं राजकुमारी

राजकुमारी सिरिंधोर्न को भारत से विशेष लगाव है। वह 18 बार भारत के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर चुकी हैं। कुमाऊं में यह उनकी पहली यात्रा होगी। राजकुमारी को भारत सरकार ने वर्ष 2017 में पद्मभूषण से सम्मानित किया था। इसके साथ ही उन्हें इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, वर्ल्ड संस्कृत अवार्ड और रमन मैगसेसे अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। महारानी महाचक्री को संस्‍कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए वर्ल्‍ड संस्‍कृति अवार्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : आइआइटी के वैज्ञानिकों का दावा, उत्‍तराखंड में भूकंप से मच सकती है बड़ी तबाही

यह भी पढ़ें : बकाया मामले में महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्‍यारी समेत पूर्व मुख्यमंत्रियों को नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।