Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म को उत्तराखंड के अमित और अराधना ने किया निर्देशित, पर्दे पर मचा रही धमाल

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 02:59 PM (IST)

    TBMAUJ फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इस समय फैंस का जमकर मनोरंजन कर रही है। सिनेमाघरों में इस मूवी को लेकर फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पर्दे पर फिल्म धमाल मचा रही है। इस फिल्म का उत्तराखंड के अमित जोशी और आराधना साह ने संयुक्त रूप से निर्देशन किया है। इसके साथ ही स्क्रिप्ट लेखन भी इन्हीं दोनों ने किया है।

    Hero Image
    हल्द्वानी के अमित जोशी के निर्देशन में बनी फिल्म मचा रही धूम

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कार्तिकेय कॉलोनी कुसुमखेड़ा निवासी अमित जोशी और नैनीताल निवासी आराधना साह ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म का संयुक्त रूप से निर्देशन व स्क्रिप्ट लेखन किया है। यह फिल्म अब तक 80 करोड़ का कारोबार कर चुकी है और काफी धूम मचा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित जोशी मूलरूप से पिथौरागढ़ के निवासी हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा बीरशिबा स्कूल, उच्च शिक्षा डीएसबी परिसर व बिरला परिसर श्रीनगर से हुई है।

    इन फिल्मों में भी किया है लेखन

    अमित ने वर्ष 2016 में आई फिल्म 'ट्रैप्ड', वर्ष 2022 की 'बबली बाउंसर ' फिल्म के लिए पटकथा, संवाद और कहानी का लेखन किया था। अमित और आराधना की सफलता को हल्द्वानी के नंदन सिंह डसीला, गीतकार अनुपम हल्द्वानी, अनिल घिल्डियाल ने उत्तराखंड के लिए उपलब्धि बताया है।

    फिल्म ने की धमाकेदार कमाई

    शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (TBMAUJ) ने हैरान करने वाला बिजनेस किया है। रिलीज के महज एक हफ्ते में फिल्म हाफ सेंचुरी के करीब पहुंच गई है।'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बिजनेस को वैलेंटाइन वीक ने काफी फायदा दिया। इसके साथ ही वीकेंड के बाद भी फिल्म का बिजनेस बढ़ता गया। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने बॉक्स ऑफिस पर 6.70 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। वहीं, दूसरे दिन कलेक्शन 9.65 करोड़ रहा, जबकि तीसरे दिन बिजनेस 10.75 करोड़ हो गया।

    यह भी पढ़ें: TBMAUJ Box Office Day 7: शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म की चमकी किस्मत, पहले हफ्ते में ही 50 करोड़ के पहुंची करीब