विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं थम रहा कर चोरी का खेल, काठगोदाम में फिर पकड़ा कर चोरी का सामान

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 02 Feb 2019 10:42 AM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 08:51 PM (IST)

कर चोरी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को काठगोदाम में रानीखेत एक्सप्रेस से कर चोरी का सामान पकड़ा गया।

नहीं थम रहा कर चोरी का खेल, काठगोदाम में फिर पकड़ा कर चोरी का सामान
नहीं थम रहा कर चोरी का खेल, काठगोदाम में फिर पकड़ा कर चोरी का सामान

हल्द्वानी, जेएनएन : कर चोरी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को काठगोदाम में रानीखेत एक्सप्रेस से कर चोरी का सामान पकड़ा गया। जिसको राज्य कर अधिकारियों ने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही के लिए राज्य कर विभाग ले गए।

कर चोरी का खेल खेलने वाले काला कारोबारियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा काठगोदाम पर आएदिन कर चोरी के माल पकड़े जाने से लगाया जा सकता है। रानीखेत ने लाए गए कर चोरी के समान को जब कारोबारी द्वारा ठिकाने लगाने के लिए टेम्पो से ले जाया जा रहा था, तो पहले से ही तैयार बैठे राज्य अधिकारियों ने टेम्पो को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर समान के दस्तावेज के बारे में पूछे जाने पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज न मिलने के कारण अधिकारियों ने समान को कब्जे में ले लिया। फिलहाल विभाग पकड़े गए माल पर टक्ैस का आकलन करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा। राज्य कर विभाग की सचल दल प्रभारी शैलजा पाठक ने बताया कि पांच नग सामान पकड़ा गया है। सामान की जांच होने के बाद में अधिक जानकारी दी जा सकेगी

यह भी पढ़ें : ऊधमसिंहनगर के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से अनिल शर्मा की छुट्टी

यह भी पढ़ें : भीमताल बाईपास निर्माण के लिए जमीन देने को कास्तकार तैयार, सभी बाधाएं दूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।