विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भीमताल बाईपास निर्माण के लिए जमीन देने को कास्तकार तैयार, सभी बाधाएं दूर

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 01 Feb 2019 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 08:52 PM (IST)

भीमताल के सलड़ी से नौकुचियाताल के खड़की तक बाईपास निर्माण की लगभग सभी बाधाएं दूर हो गयी हैं। प्रभावित कास्तकार ...और पढ़ें

भीमताल बाईपास निर्माण के लिए जमीन देने को कास्तकार तैयार, सभी बाधाएं दूर
भीमताल बाईपास निर्माण के लिए जमीन देने को कास्तकार तैयार, सभी बाधाएं दूर

भीमताल, जेएनएन : भीमताल के सलड़ी से नौकुचियाताल के खड़की तक बाईपास निर्माण की लगभग सभी बाधाएं दूर हो गयी हैं। प्रभावित कास्तकार निर्माण के लिये अपनी जमीनों को मुआवजा मिलने पर सरकार को देने को तैयार हो गये हैं।
यह रजामंदी खैरोला में विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा बुलाई गई बैठक में कश्‍तकारों ने दी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि मुआवजा मिलने पर उन्‍हें जमीन देने में कोई आपत्ति नहीं है। सलड़ी से खड़की तक के बाईपास का लगभग चार किमी तक का भाग खैरोला तक निर्मित है। खैरोला तक डामरीकरण तक हो चुका है। खैरोला  से लगभग दो किमी तक हल्का कच्चा मोटर वाहन मार्ग निर्मित है। बाइपास निर्माण में खैरोला से खड़की तक लगभग 6 किमी मोटर मार्ग का निर्माण होना है।
बैठक में विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भीमताल बाईपास मार्ग का सर्वे वन पंचायत के जंगलात और वन विभाग के जंगलात से बचाकर करने के निर्देश दिये। श्री कैड़ा ने बताया कि प्रथम चरण में 24 लाख की स्वीकृति मिलने के बाद दूसरे चरण सर्वे आदि का कार्य 15 फरवरी तक लोक निर्माण विभाग के द्वारा कर लेने से दो जनवरी से पूर्व शासन के द्वारा दूसरे चरण के लिये धन की स्वीकृति मिल जायेगी और फिर टैंडर आदि की प्रक्रिया के बाद मोटर मार्ग निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जायेगा।
बैठक का संचालन कर रहे ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख अनिल चनौतिया ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिये और भीमताल हल्द्वानी मोटर मार्ग के दबाव को कम करने के लिये बाईपास मार्ग का निर्माण होना अति आवश्यक है वहीं बताया कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिले इसके लिये क्षेत्र से मोटर मार्ग को गुजरना आवश्यक होता है। क्षेत्र की जनता ने बाईपास निर्माण की स्वीकृति दिलाने के लिये विधायक राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान बैठक में ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख अनिल चनौतिया, ग्राम प्रधान सलड़ी दयाल बेलवाल, ग्राम प्रधान खैरोला भुवन पलडिय़ा, कांति बल्लभ शर्मा, त्रिलोचन पलडिय़ा, कमला शर्मा, कमल पलडिय़ा, रमेश दुम्का, सहायक अभियंता बी सी जोशी, सहायक कनिष्ठ अभियंता के के पाठक आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : तराई में ताबड़तोड़ सभाएं कर हाईकमान को ताकत का अहसास भी करा रही हैं नेता प्रतिपक्ष
यह भी पढ़ें : स्‍वास्‍थ्‍य में नैनीताल सबसे सेहतमंद, चमोली सबसे पिछड़ा जिला

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।