विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में सरकारी जमीन बेचने में फिर आया ताहिर का नाम, CM Dhami ने बैठाई एसआईटी जांच

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:13 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 12:19 PM (IST)

रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सरकारी जमीन बेचने में मुल्ला ताहिर का नाम फिर सामने आया है। उसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, रामनगर। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ताहिर का नाम पीड़ित अतिक्रमणकारियों की जुबां पर था। पुलिस ने बताया कि मुल्ला ताहिर के नाम से प्रसिद्ध इस व्यक्ति ने कई लोगों को सरकारी जमीन स्टांप में बेची है।

पुछड़ी नई बस्ती में वर्ष 2024 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने एसडीएम रामनगर से प्रांरभिक जांच कराई थी। एसडीएम ने विस्तृत जांच के बाद रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई थी। जिसमें सरकारी जमीन की अवैध खरीद फरोख्त स्टांप पेपर में करने व सरकारी भूमि पर कब्जा संबंधित रिपोर्ट दी गई थी।

एसआइटी गठित

रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पिछले वर्ष ही इस पूरे भूमि घोटाले और अवैध अतिक्रमण की जांच के लिए एसआइटी गठित करने के निर्देश दिए थे।

एसआइटी के गठन के बाद जांच गतिमान है। पिछले वर्ष अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भी नई बस्ती पुछड़ी में जमीन बेचने में ताहिर का नाम सामने आया था। पिछले वर्ष ताहिर समेत दो तीन अन्य के विरुद्ध पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

वन विभाग की अतिक्रमण हटाओ अभियान में पुछड़ी बस्ती में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। भू माफिया ताहिर मुल्ला का नाम जमीन बेचने में आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। - मंजुनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल

नई बस्ती पुछड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी फोर्स लगाया गया था।शांतिपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संपन्न हो गई। सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करके वन विभाग के हवाले कर दी गई है। - ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी नैनीताल

यह भी पढ़ें- रामनगर अतिक्रमण: एक माह बाद बेटी का निकाह, घर टूटने से चिंता में बदली खुशिंया

यह भी पढ़ें- रामनगर अतिक्रमण: लोगों में गुस्सा, 'जब झोपड़ी बनाई उसी समय रोक देता वन विभाग तो आज यूं बेघर नहीं होते हम'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।