रामनगर अतिक्रमण: एक माह बाद बेटी का निकाह, घर टूटने से चिंता में बदली खुशिंया
रामनगर की नई बस्ती पुछड़ी में एक परिवार की खुशियां चिंता में बदल गईं, क्योंकि बेटी के निकाह से ठीक ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर। नई बस्ती पुछड़ी में एक परिवार ऐसा भी था, जिसकी खुशियां अब चिंता में बदल गई। तीन दिन बाद बेटी का निकाह था, लेकिन उससे पहले ही घर उजड़ गया।
नई बस्ती पुछड़ी निवासी साबिर ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी का निकाह चार व पांच नवंबर को होना था। परिवार के लोग निकाह की तैयारी में लगे थे। लेकिन वन विभाग की कार्रवाई ने हमारे सामने परेशानी खड़ी कर दी है।
वन विभाग को कहा भी कि बेटी का निकाह हो जाने दो उसके बाद तोड़ देना। लेकिन समय नहीं दिया गया और घर तोड़ दिया है। बेटी के निकाह के कार्ड भी बंट चुके हैं, तैयारी पूरी हो चुकी है। इसलिए निकाह यहीं खुले में करना पड़ेगा। इसके बाद देखेंगे कि कहां जाना है।