विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के रामनगर में गरजा बुलडोजर, 500 जवानों के साथ पुछड़ी में ढहाए 82 मकान... तस्वीरें

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:01 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 02:14 PM (IST)

रामगनर के पुछड़ी गांव में वन विभाग की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई हुई, जिसमें 82 कच्चे-पक्के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, रामनगर। पुछड़ी गांव में वन विभाग की भूमि पर किए अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस-प्रशासन और वन विभाग की तैयारियां पूरी कर ली थीं।

शनिवार को तड़के से अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई। पुछड़ी गांव को दो सुपर जोन, पांच जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया। कार्रवाई में लगभग 500 से अधिक जवान शामिल रहे।

कार्रवाई से पूर्व शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय में कुमाऊं भर से आए पुलिस बल व वनकर्मियों के साथ अधिकारियों की ब्रीफिंग हुई। एसएसपी मंजूनाथ टीसी व पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल ने जवानों को ब्रीफ किया।

Untitled-21 copy

पुलिस अधीक्षक डा. जगदीश चंद्र ने पुलिसकर्मियों से कहा कि ड्यूटी के दौरान सतर्कता जरूरी है और हर बात को गंभीरता से लेना होगा। अतिक्रमण की शुरुआत से लेकर अंतिम कार्रवाई तक मौके पर सक्रियता बनाए रखनी होगी।

पूरी व्यवस्था के लिए प्रभारी पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र को नियुक्त किया गया है। साथ ही, तीन अपर पुलिस अधीक्षक जोन के प्रभारी रहेंगे। इस दौरान नैनीताल जिले के अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के अलावा नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी और रामनगर के एसडीएम मौजूद रहे।

Untitled-17 copy

अतिक्रमण क्षेत्र से तीन किमी की परिधि तक धारा 163 लागू

पुछड़ी में अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मंगाया गया। अतिक्रमण क्षेत्र से तीन किलोमीटर की परिधि तक संपूर्ण क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई।

इस दौरान फायर ब्रिगेड टीम, दंगा नियंत्रण टीम, आंसू गैस दस्ता और क्विक रिस्पांस टीम भी शामिल रहेगा। कार्रवाई के लिए 20 जेसीबी, तीन बुलडोजर और मलबा उठाने के लिए 20 से अधिक डंपर, ट्रक तथा ट्रैक्टर शामिल किए गए हैं।

Untitled-20 copy

बाहरी लोगों ने जमीन खरीदकर किया कब्जा

पुछड़ी गांव में वन विभाग की जमीन पर कब्जा होने के बाद दस रुपये के स्टांप पर जमीन एक-दूसरे को बेची जाती रही। जमीन के इस खेल में माफिया ने चांदी काटी। पुछड़ी में कई जमीनें बाहर से आए लोगों ने खरीदीं। इसे रामनगर में जनसांख्यिकी बदलाव के रूप में भी देखा गया।

शांतिभंग के दृष्टिगत 21 लोगों को प्रशासन ने भेजे नोटिस

पुछड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को प्रशासन ने लगभग 21 लोगों को चिन्हित किया है। एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया कि पुछड़ी में कार्रवाई के दौरान शांतिभंग करने की संभावना से संबंधित पुलिस रिपोर्ट मिली थी।

इस आधार पर कुछ लोगों को चिह्नित कर पाबंद किया गया है, उनसे मुचलके भराए जाएंगे। इधर राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि धामी सरकार राज्य की अवधारणा से जुड़े सवालों को बुलडोजर से रौंदना चाहती है।

Untitled-19 copy


इंटरनेट मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी तरह से अनर्गल बयानबाजी और भड़काऊ संदेश प्रसारित करने पर कार्रवाई होगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह गंभीर रही। दो सुपर जोन, सात जोन में क्षेत्र को विभाजित किया गया था। - मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बुलडोजर एक्शन: रामनगर में वन भूमि से हटा अतिक्रमण, लौटने लगे अधिकारी... मीडिया को एक किमी पहले रोका

यह भी पढ़ें- रामनगर में चप्पे-चप्पे पर पहरा, तीन कंपनी पीएसी समेत 525 पुलिसकर्मी तैनात... तीन किमी की परिधि में धारा 163 लागू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।