उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन तेज, 525 पुलिसकर्मी और PAC की तीन कंपनियां तैनात; मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू
रामनगर के पुछड़ी गांव में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह पांच बजे से बड़ी कार्रवाई ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर। पुछड़ी गांव में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। सुबह चार बजे राजकीय महाविद्यालय से पुलिस, वन विभाग, प्रशासन के लोग अफसरों के नेतृत्व में एक साथ पुछड़ी गांव पहुंचे।
पांच बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। पुछड़ी को जाने वाले मार्ग पर लोगों को रोकने के लिए पुलिस कर्मी तैनात हैं।
एक साथ 14 सेक्टर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
14 सेक्टर में एक साथ अलग-अलग जगह पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। कई लोगों ने रात में ही अपना सामान समेट लिया था। इस दौरान कच्चे पक्के अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। पांच हेक्टेयर क्षेत्र से अतिक्रमण हटना है। कार्रवाई के लिए पुलिस ने सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा तैयार किया है।

525 पुलिसकर्मी तैनात
पांच एसपी स्तर के अधिकारियों, छह सीओ, 25 निरीक्षकों, 82 उपनिरीक्षकों समेत 525 पुलिसकर्मियों और तीन कंपनी पीएसी को मोर्चे पर लगाया गया है। क्षेत्र को दो सुपर जोन, सात जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। छह बैरियर बनाए गए हैं।
एसपी डा. जगदीश चंद्र को प्रभारी बनाया गया है। तीन अपर पुलिस अधीक्षक और छह क्षेत्राधिकारी अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यातायात व्यवस्था के लिए भी अलग से पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
पुलिस, पीएसी के अलावा मौके पर मजिस्ट्रेट, वन विभाग से दो डीएफओ, पांच एसडीओ, 14 रेंजर, 240 डिप्टी रेंजर और बीट आफिसर तैनात किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस, बम निरोधक दस्ता, एंटी रायट टीम, आंसू गैस दस्ता, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।