Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swachh Survekshan 2024: साफ-सुथरी आबोहवा के लिए प्रसिद्ध नैनीताल पिछड़ा, देश भर में एक हजार रैंक से भी नीचे

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 07:47 PM (IST)

    अपनी स्वच्छ हवा के लिए प्रसिद्ध नैनीताल शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में पिछड़ गया है। नगरपालिका को राज्य में 45वां और देश में 1029वां स्थान मिला है। कूड़ा पृथक्करण और रिसाइकिल की कमी को मुख्य कारण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सफाई निरीक्षक की तैनाती न होने से परिणाम संतोषजनक नहीं रहे और वे स्थिति को सुधारने के लिए प्रयासरत हैं।

    Hero Image
    पालिका के शहर की साफ सफाई की पोल खोल रहे हैं आंकड़े । जागरण आर्काइव

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। साफ आबोहवा के लिए देश ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर खींचने वाला नैनीताल शहर स्वच्छता में पिछड़ रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के आंकड़े पालिका के शहर की साफ सफाई की पोल खोल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वेक्षण में पालिका ने प्रदेश में 45वां व देश में 1029वां स्थान हासिल किया है। ऐसा ही कुछ हाल नैनीताल छावनी का भी है। जिसे प्रदेश में 103वां व देश में 1903 वां स्थान हासिल हुआ है।

    गुरुवार को केंद्र सरकार की ओर से 2024-25 के नतीजे घोषित कर दिये गए है। इस साल अलग-अलग जनसंख्या वर्ग में 4589 शहरों को सर्वे में शामिल किया गया था। जिसमें फील्ड सर्वे, सिटीजन फीडबैक, कूड़ा निस्तारण जैसे पहलुओं पर शहरों की स्वच्छता का आकलन किया गया है। जिसमें नैनीताल शहर एक बार फिर पिछड़ा नजर आया।

    प्रदेश में 45वां व देश में 1029वां स्थान

    नैनीताल पालिका ने प्रदेश में 45वां व देश में 1029वां स्थान हासिल किया गया है। छावनी परिषद का भी परिणाम संतोषजनक नहीं रहा। छावनी ने प्रदेश में 103वां व देश में 1903वां स्थान हासिल किया। सर्वे में पालिका व छावनी को पीछे धकेलने में यहां कूड़ा पृथक्करण व रिसाइकिल न होना अहम कारण है।

    ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि सर्वे के समय शहर में कोई सफाई निरीक्षक तैनात नहीं था जिस कारण परिणाम संतोषजनक नहीं आए हैं, जिसके बेहतर करने के प्रयास किये जा रहे है। यहां उल्लेखनीय है कि पालिका 2010 में स्वच्छता में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर 50 लाख का पुरस्कार जीत चुकी है।

    पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू बताते हैं कि उन्होंने पुरस्कार राशि में पांच लाख सफाई कर्मियों को बतौर पुरस्कार वितरित किया था।

    comedy show banner
    comedy show banner