Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी की सुगरा 115 और रामनगर की केशुली 114 की उम्र में करेंगी मतदान

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:59 AM (IST)

    हल्द्वानी सीट की सुगरा परवीन सबसे उम्रदराज मतदाता हैं। मतदाता सूची के अनुसार उनकी उम्र 115 वर्ष है। रामनगर विधानसभा सीट की केशुली देवी बुजुर्ग मतदाता के क्रम में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी उम्र 114 वर्ष है।

    Hero Image
    नैनीताल जिले में इस बार 94 शतकवीर मतदाता लोकतंत्र में अपनी भागीदारी करेंगे।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नैनीताल जिले में इस बार 94 शतकवीर मतदाता लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। हल्द्वानी सीट की सुगरा परवीन सबसे उम्रदराज मतदाता हैं। मतदाता सूची के अनुसार उनकी उम्र 115 वर्ष है। रामनगर विधानसभा सीट की केशुली देवी बुजुर्ग मतदाता के क्रम में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी उम्र 114 वर्ष है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी सीट के मोहम्मद अली बुजुर्गों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। पुरुष मतदाताओं को अलग सूचीबद्ध किया जाए तो 113 वर्षीय मो. अली सबसे अधिक उम्र के मतदाता हैं। निर्वाचन विभाग के मुताबिक नैनीताल जिले के लालकुआं सीट पर 13, भीमताल में 10, नैनीताल में छह, हल्द्वानी में 16, कालाढूंगी में 27 व रामनगर में 22 शतकवीर मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग इस बार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा देने जा रहा है।

    18-19 व 80 से अधिक उम्र वाले वोटर

    सीट                   18-19             वर्ष 80 से अधिक

    लालकुआं            1598              1593

    भीमताल              1894             1417

    नैनीताल              1600             1594

    हल्द्वानी             1657               2013

    कालाढूंगी              2205              2818

    रामनगर              2494              1579

    योग                   11449              11014

    नहीं रही 107 साल की दादी

    बागेश्वर में स्वतंत्रता आंदोलन की कहानी सुनाने वाली 107 वर्षीय रधुली आमा यानी दादी का दो दिनों पहले निधन हो गया। वह क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग मतदाता थीं और कई बार उन्हें जिला निर्वाचन विभाग समानित कर चुका था। इस बार भी वह मतदान करना चाहता थीं। उनके निधन पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मल्ला डोबा के कठपुड़िया तोक गांव निवासी रधुली देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

    comedy show banner