Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसमान में खूबसूरती बिखेरता नजर आया Strawberry Moon, हर पूर्णिमा के चांद का नाम है अलग

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 25 Jun 2021 08:25 AM (IST)

    चंद्रमा की खूबसूरती हो या उसकी धार्मिक मान्यता यह हर किसी को आकर्षित करता है। इसी वजह से हर माह पूर्ण चंद्रमा के नाम भी अलग-अलग रहते हैं। गुरुवार की रात Strawberry Moon चमक बिखेरता हुआ नजर आया।

    Hero Image
    आसमान में खूबसूरती बिखेरता नजर आया Strawberry Moon, हर पूर्णिमा के चांद का नाम है अलग

    नैनीताल, जागरण संवाददाता : चंद्रमा की खूबसूरती हो या उसकी धार्मिक मान्यता, यह हर किसी को आकर्षित करता है। इसी वजह से हर माह पूर्ण चंद्रमा के नाम भी अलग-अलग रहते हैं। गुरुवार की रात Strawberry Moon चमक बिखेरता हुआ नजर आया। धरती के करीब होने के कारण इसकी आभा आकर्षण को और बढ़ा रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्ट्रॉबेरी मून का रंग से कोई सरोकार नही है। गुरुवार व शुक्रवार को स्ट्रॉबेरी मून धरती से करीब 3.55 लाख किमी दूर था। उसकी आभा निखरी हुई नजर आई और आकार में भी बड़ा नजर आया। उत्तरी अमेरिका में इस चंद्रमा को स्ट्रॉबेरी मून नाम दिया है। भारतीय तारा भौतिकी संस्थान बंगलुरू के सेवानिवृत्त खगोल विज्ञानी प्रो. आरसी कपूर कहते हैं कि भ्रमण के दौरान अलग-अलग कलाओं में चंद्रमा अलग नजारा पेश करता है।

    हर माह के पूर्णिमा के चांद का नाम अलग-अलग

    मून की इसी विशेषता के चलते प्रत्येक माह पूर्ण चंद्र यानी पूर्णिमा को उसके अलग-अलग नाम दिए गए हैं। जिनमें जनवरी में वुल्फ मून का नाम दिया गया है तो फरवरी में स्नो मून। मार्च में वर्म मून, अप्रैल माह में पिंक मून, मई में फ्लावर मून और जून में स्ट्रॉबेरी मून का नाम दिया गया है। जुलाई में बक मून व अगस्त में स्टर्जन मून के नाम दिया गया है। सितंबर में फुलकॉर्न तो अक्टूबर में हंटर्स मून के नाम कहा जाएगा। इसी तरह से नवंबर में ट्रवेल, डाइंग ग्रास व बर्न मून का नाम दिया गया है। दिंसबर में कोल्ड मून कहा जाएगा।

    भारत में मौसम के हिसाब से रखे हैं नाम

    आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडेय के अनुसार मौसम, महीनों व उपज को ध्यान में रखकर चंद्रमा के विविध नाम दिए गए हैं। भारत में धार्मिक मान्यताओं के लिहाज से भी पूर्ण चंद्रमा के कई नाम दिए गए हैं। जिनमें कार्तिक पूर्णिमा, बुद्घ पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा व गुरु पूर्णिमा आदि हैं। इन नामों का रंगों से कोई लेना देना नही। जिस माह दो पूर्णिमा होती हैं, उस माह के दूसरे पूर्ण चंद्रमा को ब्लू मून कहा जाता है।

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner