Uttarakhand Crime: सौतेले पिता ने किया 8 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, मां ने करवाया दरिंदे को गिरफ्तार
कालाढूंगी में एक सौतेले पिता ने अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को खाने का सामान दिलाने के बहाने ले जाकर उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जासं, कालाढूंगी। बुधवार को पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। मामले में पुलिस ने आरोपी कथित सौतेले पिता को पॉक्सो में गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाले एक सौतेला पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते मंगलवार देर शाम की है। पिता अपनी सौतेली 8 वर्षीय बेटी को खाने का सामान दिलाने के बहाने दुकान ले गया।
आरोप है कि इस दौरान उसने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घटना की आपबीती मां को सुनाई। मां ने पुलिस चौकी बैलपडाव में पहुंच कर मामले में तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।