विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके हैं नैनीताल के नए एसएसपी

By Edited By:
Published: Wed, 02 Jan 2019 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 07:01 PM (IST)

पुलिस बहुद्देश्यीय भवन में चार्ज लेने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान नवनियुक्त एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने मीडिया के सवालों का जवाब देने के साथ सुझाव भी मांगे।

अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके हैं नैनीताल के नए एसएसपी
अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके हैं नैनीताल के नए एसएसपी

हल्द्वानी, जेएनएन : पुलिस बहुद्देश्यीय भवन में चार्ज लेने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान नवनियुक्त एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने मीडिया के सवालों का जवाब देने के साथ सुझाव भी मांगे। कभी राजस्थान के बरा जनपद में स्थित डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर का दायित्व निभा चुके मीणा ने खुद डायरी में एक-एक बिंदु नोट किया। जिसके बाद आश्वासन दिया कि हर समस्या के समाधान के लिए पुलिस ठोस योजना के तहत काम करेगी। जन्मेजय खंडूरी का हरिद्वार ट्रांसफर होने के बाद रुद्रपुर 46वीं पीएसी के कमांडेंट मीणा को जिले की कानून व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है।
मंगलवार को हल्द्वानी स्थित एसएसपी कैंप कार्यालय में उन्होंने खंडूरी से चार्ज लिया। अधीनस्थों ने पूर्व एसएसपी खंडूरी को विदाई दी। वहीं, प्रेसवार्ता के दौरान नवनियुक्त एसएसपी ने कहा कि पर्यटन जिले के तौर पर नैनीताल की एक अलग पहचान है। लिहाजा यातायात व्यवस्था पर खास फोकस रहेगा। बाहर से आया पर्यटक फंसने की जगह खुश होकर लौटे, पुलिस इस बात का खास ध्यान रखेगी। वहीं, पुलिस की मुस्तैदी सड़कों पर अब ज्यादा नजर आएगी। ताकि उसका संपर्क बढ़ने के साथ लोगों के बीच उसकी मौजूदगी बढ़े। सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने पर भी उन्होंने जोर दिया।
इस दौरान एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ दिनेश ढौंडियाल, लोकजीत सिंह, सीओ नैनीताल विजय थापा, कोतवाल विक्रम राठौर आदि मौजूद थे। मीणा के अधीनस्थों को निर्देश -ट्रैफिक सुधारने को लेकर बनाएं प्लान -जाम की वजह बना अतिक्रमण हटाना जरूरी -टीआइ को जाम एरिया का भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा -हत्या समेत अन्य लंबित अपराधों का निस्तारण करने के लिए नए सिरे से प्रयास करें -थाना प्रभारी अपने-अपने एरिया में चेकिंग अभियान को और मजबूत करें -शांति व्यवस्था पर खलल डालने वालों को चिन्हित कर हर हाल में कार्रवाई करें