Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उच्च हिमालय से लेकर मुनस्यारी तक हिमपात, पर्यटकों ने उठाया मौसम का लुत्‍फ

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 14 Jan 2019 07:05 PM (IST)

    मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। उच्च हिमालय से लेकर मुनस्यारी तक हिमपात हो रहा है। जिले के अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    उच्च हिमालय से लेकर मुनस्यारी तक हिमपात, पर्यटकों ने उठाया मौसम का लुत्‍फ

    मुनस्यारी, जेएनएन : मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। उच्च हिमालय से लेकर मुनस्यारी तक हिमपात हो रहा है। जिले के अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिस कारण आम जनजीवन प्रभावित हो चुका है। बाजार सुनसान हैं तो यातायात भी प्रभावित हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग द्वारा पिथौरागढ़ जिले में भारी हिमपात की आशंका जताई गई थी। रविवार को यह आशंका सच साबित हुई। शनिवार की मध्य रात्रि से मौसम खराब होने लगा और रात को तेज हवाएं चलीं। रविवार सुबह से ही आसमान बादलों से ढका था और ठंडी हवाएं बह रही थीं। उच्च हिमालय में हिमपात जारी था। सुबह मुनस्यारी के शीर्ष खलिया टाॅप से लेकर पातलथौड़ तक हिमपात होने लगा। इसी दौरान मुनस्यारी नगर में ही हिमपात होने लगा। खलिया में दोपहर तक एक फीट बर्फ गिर चुकी थी। कालामुनि , बिटलीधार में पांच इंच ,पातलथौड़ में चार इंच और मुनस्यारी बाजार में दो इंच  बर्फ गिर चुकी है । बर्फबारी जारी है।

    थल -मुनस्यारी मार्ग में मुनस्यारी से रातापानी तक बर्फबारी से मार्ग यातायात के लिए बंद हो चुका है। वाहन फंसे हैं। कोलकाता से मुनस्यारी भ्रमण पर आ रहा 27 छात्रों का दल चौकोड़ी में ही रु क गया है। मुनस्यारी से लोनिवि द्वारा स्नो कटर लगाकर बर्फ हटाने का कार्य चलाया गया परंतु अधिक बर्फबारी होने से अब स्नो कटर से भी बर्फ नहीं हट रही है। जिसे देखते हुए लोनिवि द्वारा जेसीबी लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। हिमनगरी में न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री और अधिकतम तापमान छ डिग्री है। बर्फबारी से मुनस्यारी सहित समस्त उच्च मध्य हिमालय में जनजीवन ठहरता जा रहा है।

    उधर धारचूला के चौदास घाटी में रूंगलिंग टॉप से लेकर अन्य स्थानों पर हिमपात हो चुका है। नारायण आश्रम में भी हिमपात हुआ है। जबकि दारमा और व्यास घाटियां बर्फ से लकदक हो चुकी हैं। प्रशासन द्वारा बर्फीले क्षेत्रों में सफर करने में सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग की हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए पुलिस, राजस्व व संबंधित विभागों को अलर्ट जारी किया गया है।

    य‍ह भी पढ़ें : हौसलों की उड़ान से महिलाओं ने लिखी सफलता की कहानी

    यह भी पढ़ें : सरस मेला में 20 स्टॉलों पर कुमाऊंनी स्वाद के साथ मिलेगा देसी जायका

    comedy show banner
    comedy show banner