Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्र और चंद्र की युति का आसमान बना गवाह, तीन दिन से बने हैं साथ

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 10 Nov 2021 09:05 AM (IST)

    इन दिनों आसमान की सुंदरता अद्र्ध चंद्रमा के साथ वीनस यानी शुक्र की मनमोहक छवि से निखर उठी है। पिछले तीन दिन से ये दोनों एक दूसरे के साथी बने हुए हैं और रात के पहले पहर का सफर साथ-साथ तय कर रहे हैं।

    Hero Image
    शुक्र और चंद्र की युति का आसमान बना गवाह, तीन दिन से बने हैं साथ

    जागरण संवाददाता, नैनीताल : इन दिनों आसमान की सुंदरता अद्र्ध चंद्रमा के साथ वीनस यानी शुक्र की मनमोहक छवि से निखर उठी है। पिछले तीन दिन से ये दोनों एक दूसरे के साथी बने हुए हैं और रात के पहले पहर का सफर साथ-साथ तय कर रहे हैं। पश्चिम के आकाश में सूर्योदय के बाद ही शुक्र टिमटिमाता नजर आ रहा है, जबकि कुछ ही दूरी पर चंद्रमा अनोखी सुंदरता के साथ नजर आ रहा है। ये दोनों अपने दर्शक को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। आसमान के इन सुंदर लम्हों को कैमरे में कैद करने के लिए एस्ट्रो फोटोग्राफर भी इन पलों का साक्षी बन रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एस्ट्रो फोटोग्राफर राजीव दूबे सौरमंडल के इन दोनों खूबसूरत ग्रहों को कैमरे में कैद करने के लिए हिमालय दर्शन की पहाड़ी पर पहुंचे। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडे के अनुसार इन दिनों में पर्वतीय क्षेत्र में प्रदूषणमुक्त आसमान निखरा हुआ है। इसके चलते रातों को ग्रह नक्षत्रों की सुंदरता भी निखरी हुई प्रतीत हो रही है। स्टार गेजिंग के लिए यह समय बेहद माकूल होता है। इस बीच आसमान के दो सर्वाधिक सुंदर ग्रह चंद्रमा व शुक्र के एक दूसरे की नजदीक आ जाने आसमान की सुंदरता शोभायमान होना लाजिमी है।