Move to Jagran APP

Nainital Coronavirus Update : ऊर्जा निगम के जेई कोरोना पोजेटिव, महकमे में हड़कंप

Live Nainital Coronavirus Update सोमवार को कुमाऊं में कुल 41 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिनमें 33 ऊधमसिंहनगर के छह नैनीताल के और दो अल्मोड़ा के शामिल है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 07:32 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 08:18 PM (IST)
Nainital Coronavirus Update : ऊर्जा निगम के जेई कोरोना पोजेटिव, महकमे में हड़कंप

हल्द्वानी, जेएनएन : ऊर्जा निगम के विधुत विरतण खंड शहर में तैनात एक जेई के कोरोना पॉजिटिव निकलने से महकमे में हड़कंप मच गया है। अफसरों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी है। प्रशासन के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों में मुताबिक शहरी खंड में तैनात एक जेई को कुछ दिन से सर्दी जुखाम की शिकायत थी। आज सुबह उन्हें सुशीला तिवाड़ी अस्पताल में भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिशासी अभियंता शहर देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि जेई के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है। प्रशासन के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

loksabha election banner

कुमाऊं में 41 की रिपोर्ट पॉजि‍टि‍व आई, नैनीताल में एक और मौत

सोमवार को कुमाऊं में कुल 41 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिनमें 33 ऊधमसिंहनगर के, छह नैनीताल के और दो अल्मोड़ा के शामिल है। नैनीताल में पॉजिटिव मिली सभी महिलाएं प्रेगनेंट हैं। जबकि अल्मोड़ा में पशुचिकित्साधिकारी और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अब ऊधमसिंहनगर में जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 543, नैनीताल में 583, बागेश्वर में 95, चंपावत में 71, अल्मोड़ा में 203, पिथौरागढ में 70 और बागेश्वर में 95 हो गई है। बागेश्वर में महज दो केस एक्टिव हैं।  

कुमाऊं में जिलेवार कोरोना का ग्राफ 

ऊधमसिंहनगर : जिले में सोमवार को 33 लोग पॉजिटिव मिले। जिसके बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 543 हो गई है। जिनमें 292 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। 251 केस एक्टिव हैं और चार की मौत हो चुकी है। 

नैनीताल : नैनीताल में सोमवार को छह गर्भवती मिहलाआें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब कुल संक्रमि‍तों की संख्‍या 563 हो गई है। 442 लोगों को स्‍वस्‍थ होने के बाद ड‍िस्‍चार्ज कर दिया गया है। सोमवार को एक और संक्रमित महिला की मौत हो गई । उसकी दोनों किडनी खराब हो गई थी। जिले में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।  

चम्पावत : चम्पावत में शनिवार को छह संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद जनपद में संक्रमितों की संख्या 71 हो गई है। वहीं 53 लोगों के स्वस्थ होने के साथ 17 एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक कोरोना से एक की मौत हुई है। 

अल्मोड़ा : जिले में सोमवार को चौखुटिया के पशुचिकित्सधिकारी समेत उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 203 हो गई है। जबकि सक्रिय केस 8 बचे हैं। 192 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। 

बागेश्वर : बागेश्वर जिले में सोमवार को डॉक्टर समेत दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक कुल 95 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सभी 92 संक्रमित स्वस्थ होने के बाद डिस्र्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में दो केस सक्रिय है। 

पिथौरागढ़ : जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 70 है। 65 रोगी स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में कुल पांच केस सक्रिय हैं। जिले में अभी तक कुल 2122 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं। फिलहाल अब तक किसी की कोरोना के कारण मौत नहीं हुई है।

यह भी पढें 

संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण रुद्रपुर और बाजपुर में तीन दिन लॉकडाउन 

चीन-नेपाल सीमा से लगे 16 गांवों नेटर्किंग सेवा दुरुस्‍त होगी, टॉवर लगाएगी सरकार 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.