Updated: Sun, 03 Aug 2025 04:38 PM (IST)
हल्द्वानी में एक महिला अपनी बीमार साली को अस्पताल ले जाने के लिए जीजा के साथ कार में बैठी। जीजा ने पिकनिक पर जाने की जिद की जिससे परेशान होकर महिला बच्चे के साथ चलती कार से उतर गई। कोतवाली के पीछे हुई इस घटना से लोग हैरान रह गए। महिला ने बताया कि जीजा के घूमने की जिद के कारण उसे ऐसा करना पड़ा।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बीमार साली ने चिकित्सक को दिखाने जाना था। मदद की बात कहकर जीजा कार लेकर घर भी पहुंच गया। मगर साली को बैठाने के बाद उसका मन घूमने यानी पिकनिक मनाने का हो गया। चलती गाड़ी में साली बार-बार कहती रही कि उसे घूमने नहीं जाना है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मगर जीजा ने गाड़ी नहीं रोकी। कोतवाली के पीछे तीखे मोड़ के पास कार की रफ्तार धीमी हुई तो मौका देखते ही साली अपने बच्चे के साथ गाड़ी से नीचे उतर गई। इसके बाद दोनों के बीच बहस भी हुई। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों को देख जीजा ने ज्यादा देर रूकना ठीक नहीं समझा। नैनीताल बैंक तिराहे से एक रास्ता कोतवाली के पीछे से होकर कालाढूंगी रोड को निकलता है।
शनिवार दोपहर एक कार जैसे ही पुलिस कैंटीन के पास पहुंची तो सामने से गाड़ियां आने के कारण उसकी रफ्तार कम हो गई। इस बीच चलती गाड़ी में ही एक महिला अपने बच्चे को गोद में पकड़ हड़बड़ाते हुए दरवाजा खोल नीचे उतर गई। जल्दीबाजी में उसने गेट भी बंद किया।
आसपास खड़े लोग भी महिला के व्यवहार को देख हैरान हो गए। इस बीच कार चालक ने कुछ देर तक महिला को गुस्से की नजर से घूरने लगा। इसके बाद कार लेकर निकल गया। महिला संग किसी अनहोनी की आशंका पर आसपास मौजूद लोगों ने जब उससे पूछा तो असल बात सामने आ गई।
महिला के अनुसार स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसने अपने जीजा से अस्पताल तक छोड़ने को कहा था। मगर गाड़ी में बैठने के बाद जीजा इस जिद पर अड़ गया कि कहीं घूमने चलते। कई बार कहने के बावजूद जब जीजा नहीं माना तो महिला दरवाजा खोल चलती गाड़ी से नीचे उतर गई। कार चालक बनभूलपुरा का रहने वाला था। परिवार का मामला होने के कारण महिला पुलिस के पास भी नहीं गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।