Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झील में विवाहिता का शव मिलने के मामले में पति, सास-ससुर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    By Edited By:
    Updated: Tue, 07 Jan 2020 11:32 AM (IST)

    नैनीताल के समीपवर्ती कालाढूंगी रोड पर सडि़याताल झील में विवाहिता का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है।

    झील में विवाहिता का शव मिलने के मामले में पति, सास-ससुर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    नैनीताल, जेएनएन : नैनीताल के समीपवर्ती कालाढूंगी रोड पर सडि़याताल झील में विवाहिता का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उनकी बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दे दी है। पुलिस ने विवाहिता के पति, सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दहेज के लिए महिला को करते थे प्रताडि़त

    बीते शनिवार को सडि़याताल झील में चारखेत निवासी मीता (28) पत्नी संजय कुमार का शव बरामद हुआ था। गृह कलेश के कारण महिला के आत्महत्या करने की आशका जताई जा रही थी। सोमवार को विवाहिता के भाई भीमताल निवासी मनीष कुमार ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताडि़त कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर मल्लीताल कोतवाली में दी थी। कहा कि विवाह के बाद से ही ससुरालियों द्वारा उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। ससुराल पक्ष द्वारा मौत के कारण बताने में टालमटोली की गई। शव झील में पड़ा होने की जानकारी पड़ोसियों से मिली।

    आरोपिता के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

    कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति संजय कुमार, सास दीपा देवी, ससुर आनंद कुमार, देवर अजय कुमार, विजय कुमार और संतोष कुमार के खिलाफ आइपीसी की धारा 498ए, 304बी, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना सीओ विजय थापा करेंगे। गौरतलब है कि जिले में दहेज के लिए विवाहिताओं के उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आएदिन इस तरह के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। कुछ मामलों में ससुराल और मायके वालों के बीच सुलह हो जाती है मगर कुछ समय बाद कई मामलों में फिर से दहेज के लिए उत्पीड़न होने की शिकायतें उठ जाती हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner