विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी और भतीजे को हाई कोर्ट से नहीं मिली रिहाई

By Kishor JoshiEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 28 Nov 2026 05:18 PM (IST)

हाई कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी और भतीजे सत्येंद्र राठौर की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. पप्पू गिरधारी और भतीजे की जमानत याचिका पर सुनवाई।

  2. हाई कोर्ट ने फिलहाल कोई राहत देने से इनकार किया।

  3. राज्य सरकार को 1 दिसंबर तक स्थिति बताने का निर्देश।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट ने उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी व उनके भतीजे सत्येंद्र राठौर की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने फिलहाल दोनों को कोई राहत नहीं देते हुए राज्य सरकार से मंगलवारपहली दिसंबर तक स्थिति से अवगत कराने को कहा है।

मामले में अगली सुनवाई पहली दिसंबर को होगी। गिरधारी लाल साहू (उर्फ पप्पू गिरधारी ) उनके भतीजे सत्येंद्र राठौर ने जमानत पर रिहा करने के लिए अलग-अलग जमानत प्रार्थना पत्र पेश किया है। आरोप लगाया है कि पुलिस और एसआईटी ने गलत तथ्यों के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की है।

देहरादून के पंचम अपर सत्र न्यायाधीश-विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी की अदालत ने जमानत प्रार्थना को 26 नवंबर 2026 को खारिज कर दिया था, इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए। पप्पू गिरधारी पर आरोप है कि उसने अपनी धर्मपत्नी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ मारपीट की।

उत्पीड़न, धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उनको कंपनियों के निदेशक पद से हटाया और जातिसूचक अपशब्द कहे। रेखा ने 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में पति के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था।

इसके बाद साहू फरार हो गया था। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की ओर से नौ सदस्यों की एसआइटी गठित की। साहू व सत्येंद्र को झांसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, तबसे दोनों जेल में बंद है।

इससे पहले भी साहू की ओर से गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुकदमा निरस्त करने को याचिका दायर की गयी थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नही दी थी।

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े केस में गिरधारी लाल साहू और सतेंद्र राठौर की जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर गैंगस्टर एक्ट की तैयारी, 44 से अधिक मुकदमे दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।