विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर गैंगस्टर एक्ट की तैयारी, 44 से अधिक मुकदमे दर्ज

Published: Fri, 20 Nov 2026 10:40 AM (IST)

गिरधारी लाल साहू पर अपनी पत्नी रेखा आर्या के फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनियों से हटाने का आरोप है। देहरादून पुलिस अब उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है, उसके विरुद्ध 44 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, देहरादून। पत्नी रेखा आर्या के फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोपित गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं।

देहरादून पुलिस अब उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। आरोपित के विरुद्ध उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 44 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों की भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरधारी लाल साहू पर अपनी पत्नी रेखा आर्या के फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों के निदेशक पद से उन्हें हटाने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। इस मामले में दस्तावेजों की जांच के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित जालसाजी में किन-किन लोगों की भूमिका रही और इस पूरी प्रक्रिया को किस तरह अंजाम दिया गया। इस मामले में दून पुलिस ने बीती 06 नवंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरधारी लाल साहू को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया था।

उसके साथ ही उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेजों, साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

पुलिस जल्द रिमांड पर भी ले सकती है

अब पुलिस आरोपित से विस्तृत पूछताछ के लिए उसका पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की प्रक्रिया में जुटी है। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान कथित फर्जीवाड़े से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों, दस्तावेजों की तैयारी और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

इसके अलावा पुलिस जल्द ही गिरधारी लाल साहू का वायस सैंपल भी लेने की तैयारी कर रही है। इसके माध्यम से मामले से जुड़े उपलब्ध आडियो साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जा सकेगा। पुलिस का उद्देश्य आरोपों से संबंधित साक्ष्यों का तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर सत्यापन करना है।

यह भी पढ़ें- गिरधारी लाल साहू का जल्द पुलिस ले सकती है रिमांड, होगी आयकर रिटर्न और वित्तीय लेनदेन की जांच

यह भी पढ़ें- पुलिस से बचने के लिए गिरधारी लाल साहू ने बदले कई ठिकाने, नेपाल में भी ली शरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।