विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरधारी लाल साहू का जल्द पुलिस ले सकती है रिमांड, होगी आयकर रिटर्न और वित्तीय लेनदेन की जांच

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:42 AM (IST)

एसआईटी गिरधारी लाल साहू से जुड़े मामले में कंपनियों के आयकर रिटर्न और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसआईटी कंपनियों के आयकर रिटर्न और लेनदेन खंगालेगी

  2. शेल कंपनियों के नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा

  3. पुलिस गिरधारी लाल साहू को जल्द रिमांड पर लेगी

जागरण संवाददाता, देहरादून। गिरधारी लाल साहू से जुड़े मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेष जांच दल (एसआइटी) अब इस मामले में वित्तीय लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटा है। जांच के दौरान साहू से जुड़ी कंपनियों के इनकम टैक्स रिटर्न भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं।

इन दस्तावेजों के आधार पर कंपनियों की आय, खर्च, कारोबार और वित्तीय लेनदेन का ब्योरा खंगाला जाएगा। वहीं, मामले में पूछताछ के लिए पुलिस जल्द ही गिरधारी लाल साहू को रिमांड पर लेने की तैयारी कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी की जांच अब केवल गिरधारी लाल साहू तक सीमित नहीं है, बल्कि उनसे जुड़ी कंपनियों और उनके माध्यम से हुए वित्तीय लेनदेन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस ने कंपनियों के आयकर रिटर्न से संबंधित दस्तावेज जुटाए हैं। इनकी जांच के बाद यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि कंपनियों की घोषित आय और वास्तविक लेनदेन में कोई अंतर तो नहीं है। इसके साथ ही कंपनियों के बैंक खातों, कारोबार और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारियों का भी मिलान किया जा सकता है।

शेल कंपनियों के एंगल से भी जांच

एसआइटी इस पूरे मामले में शेल कंपनियों के एंगल से भी रिकार्ड खंगाल रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं कंपनियों का इस्तेमाल केवल कागजों पर लेनदेन दिखाने या धन के हस्तांतरण के लिए तो नहीं किया गया। इसके लिए कंपनियों के दस्तावेजों, उनके कारोबार की प्रकृति और आपसी वित्तीय संबंधों की पड़ताल की जा रही है।

जांच में यह भी देखा जा रहा है कि संबंधित कंपनियां वास्तव में कारोबार कर रही थीं या फिर उनका गठन किसी विशेष उद्देश्य से किया गया था। यदि कंपनियों के बीच संदिग्ध वित्तीय लेनदेन सामने आता है तो एसआइटी उसकी कड़ियों को जोड़कर आगे की कार्रवाई कर सकती है।

सहयोगियों की भूमिका की भी पड़ताल

गिरधारी लाल साहू के साथ जुड़े लोगों और उनके सहयोगियों के बारे में भी एसआइटी जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में लगी है कि उनके कारोबारी और वित्तीय गतिविधियों में कौन-कौन लोग शामिल रहे हैं।

कंपनियों के संचालन, दस्तावेजों के प्रबंधन और लेनदेन से जुड़े लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। इसके अलावा साहू के सहयोगियों की भूमिका केवल कारोबारी गतिविधियों तक सीमित थी या वे किसी अन्य तरह से भी इन गतिविधियों से जुड़े हुए थे। इसके लिए उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।

रिमांड पर पूछताछ से खुल सकती हैं कई कड़िया

पुलिस अब गिरधारी लाल साहू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में जुटी है। रिमांड मिलने पर एसआइटी उनसे कंपनियों के गठन, उनके संचालन, आयकर रिटर्न, वित्तीय लेनदेन और सहयोगियों से जुड़े सवाल पूछ सकती है।

पुलिस की कोशिश है कि दस्तावेजों से सामने आ रहे तथ्यों का मिलान पूछताछ में मिले जवाबों से किया जाए। जांच एजेंसी का मुख्य फोकस पूरे वित्तीय नेटवर्क को समझने और उससे जुड़े लोगों की भूमिका स्पष्ट करने पर है।

11 नवंबर को साहू व उसके भतीजे को किया था गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के फर्जी हस्ताक्षर व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों में निदेशक के पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे आरोपित गिरधारी लाल साहू को दून पुलिस ने 11 नवंबर को झांसी से गिरफ्तार किया था।

वहीं गिरधारी लाल साहू के भतीजे सतेंद्र राठौर को जोगी नवादा बरेली से गिरफ्तार किया गया। साहू पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल, हत्या की साजिश, पूर्व में हुई शादी की बात छिपाने, मारपीट सहित अन्य मामलों में आरोप है, जिसकी एसआइटी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पुलिस से बचने के लिए गिरधारी लाल साहू ने बदले कई ठिकाने, नेपाल में भी ली शरण

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू और भतीजे की जेल की सलाखों के पीछे मनेगी दीपावली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।