विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामपुर तिराहा कांड में हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, गायब फाइलों में DM अनंत कुमार सिंह का भी केस

Published: Tue, 09 Sep 2025 09:21 PM (IST)

नैनीताल हाईकोर्ट ने रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर कांड से जुड़े मुकदमों की शीघ्र सुनवाई को लेकर दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित ...और पढ़ें

रामपुर तिराहा कांड मामले में हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय।
रामपुर तिराहा कांड मामले में हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय।

HighLights

  1. हाईकोर्ट ने रामपुर तिराहा मामले में फैसला सुरक्षित रखा |
  2. सीबीआई कोर्ट में दो मुकदमे विचाराधीन, दो शून्य |
  3. गायब फाइलों में डीएम अनंत कुमार सिंह का मामला |

जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाईकोर्ट ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुए रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर कांड से जुड़े मुकदमों की शीघ्र सुनवाई किये जाने को लेकर दायर राज्य आंदोलनकारी अधिवक्ता रमन शाह की याचिका की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ में हुई। पिछली सुनवाई में एकलपीठ ने मुजफ्फरनगर की सीबीआइ कोर्ट में उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े लंबित वादों की स्टेटस रिपोर्ट उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सरकार से मांगी थी।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुजफ्फरनगर की सीबीआई कोर्ट में पृथक राज्य आंदोलन के दौरान हुए गोलीकांड, दुराचार आदि से सम्बंधित छह मुकदमों की फाइलें सीबीआइ की देहरादून कोर्ट ने मुजफ्फरनगर कोर्ट में स्थानांतरित की थी।

दो मुकदमे वहां विचाराधीन हैं, जबकि दो मुकदमों के आरोपित की मृत्यु हो जाने के कारण शून्य हो गए हैं लेकिन दो मुकदमों से संबंधित फाइलें गायब हैं। गायब फाइलों में मुजफ्फरनगर गोलीकांड के आरोपित तत्कालीन जिलाधिकारी अनंत कुमार सिंह से से जुड़ा मामला भी है।

याचिकाकर्ता रमन शाह ने तर्क रखा कि जिन दो मुकदमों को शून्य बताया जा रहा है, उनमें आरोपी एक-दो नहीं बल्कि कई लोग हैं, इसलिये उन मुकदमों को शून्य नहीं माना जा सकता। उन्होंने दो मुकदमों की फाइलें गायब होने पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।