विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कब चलेगी रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस? रेलवे बोर्ड से तय किए हफ्ते के दो दिन

Published: Thu, 14 May 2026 01:27 PM (IST)

लोगों की लंबी प्रतीक्षा के बाद रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही सप्ताह में दो दिन चलेगी। रेलवे बोर्ड से संचालन ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। लोगों की लंबी प्रतिक्षा के बाद रामनगर-देहरादून ट्रेन की सुविधा जल्द मिलने जा रही है। रेलवे बोर्ड से साप्ताहिक ट्रेन संचालन के दिन भी तय हो गए है, लेकिन ट्रेन किस तिथि से चलेगी इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

सप्ताह में सोमवार को एक दिन चलने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस ही रामनगर-देहरादून बनकर दौड़ेगी। यही चंडीगढ़ एक्सप्रेस मंगलवार और गुरुवार को लालकुआं-आनंद विहार दिल्ली के नाम से भी चलती है। इस ट्रेन में 17 कोच है, जिसमें तीन स्लीपर, दो थर्ड एसी, एक सेकंड एसी, चार सेकेंड सिटिंग, चार जनरल व एक चेयर कार शामिल है।

ट्रेन संचालन को लेकर पत्र जारी

पौड़ी के सांसद अनिल बलूनी की मांग पर रामनगर-देहरादून ट्रेन के संचालन के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते दिनों स्वीकृति दी थी। अब रेलवे बोर्ड से इस संबंध में ट्रेन संचालन को लेकर पत्र जारी हुआ है। रामनगर देहरादून एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व रविवार को चलेगी।

रामनगर से ट्रेन शुक्रवार को 15310 नंबर बनकर सुबह 5:50 पर रवाना होकर 7.40 पर मुरादाबाद के कठघर व दोपहर 12:40 पर देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन वापसी में 15309 बनकर देहरादून से शाम 3:55 पर चलकर रात साढ़े 11 बजे रामनगर पहुंचेगी। काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन चलेगी। हालांकि रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस किस तिथि से शुरू होगी। इसकी अधिकृत जानकारी अभी रेलवे ने जारी नहीं की है।

साथ ही देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस भी मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार की जगह सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार व शनिवार को चलेगी, लेकिन यह कब से होगा इसकी तिथि अभी तय नहीं है। रामनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रामकुमार बर्णवाल ने बताया कि रेलवे बोर्ड से पत्र आया है। गोरखपुर रेलवे से ट्रेन संचालन की अनुमति मिलनी है। उसके बाद ही संचालन शुरू होगा।

यह भी पढ़ें- देहरादून के बेकाबू जाम से 40 प्रतिशत बढ़ी ईंधन की बर्बादी, दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे से बढ़ा चैलेंज

यह भी पढ़ें- हमसफर एक्सप्रेस में खाने की थाली पर मनमानी वसूली, IRCTC ने की कार्रवाई