विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामनगर में घास काटने जा रही महिला पर झपटा बाघ, पति के शोर मचाने पर जंगल भागा

Published: Wed, 18 Nov 2026 02:18 PM (IST)

रामनगर के टेढ़ा गांव में घास काटने गई एक महिला पर वन क्षेत्र में बाघ ने हमला कर दिया। पति ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। घास काटने गई महिला पर वन क्षेत्र में बाघ झपट गया। पति के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोडकर जंगल को चला गया। घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।।महिला की हालत खतरे से बाहर है।

रामनगर के ग्राम टेढ़ा गांव निवासी बबली चौहान उम्र (52) अपने पति दर्शन सिंह के साथ घास वन क्षेत्र में जा रही थी। महिला का कहना है कि बाघ उन पर पीछे से झपट गया। पति ने शोर मचाया तो बाघ जंगल को चला गया। बाघ के हमले से पीठ व कंधे पर बाघ के नाखून के निशान लगे है।

गनीमत रही कि बाघ महिला को छोड़कर चला गया। इसके बाद पति दर्शन सिंह पत्नी को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह महरा ने बताया कि महिला सड़क से लगभग सौ मीटर भीतर घास लेने गई थी। मौके पर महिला की दरांती व रस्सी गिरी हुई है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल जू में जल्द होगी सफेद बाघ और रंग-बिरंगे मकाओ की एंट्री, पर्यटकों को मिलेगा डबल सरप्राइज

यह भी पढ़ें- सिवनी के जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया शिकार, 500 मीटर तक घसीटा शव; बिखरे मिले शरीर के अंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।