नैनीताल जू में जल्द होगी सफेद बाघ और रंग-बिरंगे मकाओ की एंट्री, पर्यटकों को मिलेगा डबल सरप्राइज
नैनीताल चिड़ियाघर में जल्द ही सफेद बाघ और मकाओ देखने को मिलेंगे। यह पटना और देहरादून चिड़ियाघरों के साथ वन्यजीव ...और पढ़ें

नैनीताल चिड़ियाघर। जागरण
HighLights
नैनीताल चिड़ियाघर में सफेद बाघ और मकाओ आएंगे।
पटना और देहरादून चिड़ियाघरों से वन्यजीव विनिमय होगा।
सीजेडए की अनुमति के बाद नए जीव लाए जाएंगे।
जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में पर्यटकों की पहली पसंद गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में सफेद बाघ व मकाओं के दीदार हो सकेंगे। चिड़ियाघर प्रबंधन पटना व देहरादून चिड़ियाघर से प्राणी एक्सचेंज की कवायद में जुटा हुआ है। दोनों चिड़ियाघरों से पत्राचार के बाद अब सीजेडए से अनुमति मिलने का इंतजार है।
चिड़ियाघर में आयु पूरी कर चुके वन्य जीवों की संख्या घट रही है। इस बीच चिड़ियाघर में आकर्षण बनाये रखने के लिए नये जीवों को लाने के लिए पत्राचार तो किये जा रहे है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही।
अब एक बार फिर चिड़ियाघर प्रबंधन ने नये जीवों को लाने को लेकर कवायद शुरू की है। जू निदेशक डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि पटना जू से मादा सफेद बाघ व चिड़ियाघर जू से मकाओ के एक्सचेंज को पत्राचार किया गया है। जिसमें पटना जू को हिमालयन काला भालू व देहरादून को चीड़ फीजेंट दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- काले पड़ रहे हिमालय के शिखर, ब्लैक कार्बन और धूल से तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर
चिड़ियाघर स्तर पर आपसी पत्राचार व वार्ता हो चुकी है। आपसी सहमति के बाद प्रस्ताव केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण सीजेडए को भेजा जाएगा। जहां से यदि अनुमति मिली तो कुछ ही माह में नये जीवों को नैनीताल लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हाथियों का तांडव: लालकुआं-काशीपुर रेलखंड पर पेड़ गिरने से टूटी हाईटेंशन लाइन, 5 जगहों पर रोकनी पड़ी रेलगाड़ी