काले पड़ रहे हिमालय के शिखर, ब्लैक कार्बन और धूल से तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर
पिछले एक दशक में ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक कार्बन और धूल के कणों से हिमालय की सूरत बदल गई है, जिससे ...और पढ़ें
-1794970514855_m.webp)
हिमालय। जागरण
HighLights
ग्लेशियर प्रतिवर्ष औसतन 20 मीटर पीछे खिसक रहे हैं।
तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि बड़ी चिंता का विषय।
ब्लैक कार्बन, धूल कण हिमालय के प्रदूषण के मुख्य कारण।
रमेश चंद्रा, नैनीताल। पिछले एक दशक में हिमालय की सूरत और सीरत में बड़ा बदलाव आ गया है। ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक कार्बन, धूल के कण, एरोसोल और बढ़ता तापमान का मिलाजुला असर हिमालय की सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं। ग्लेशियर हर वर्ष औसतन 20 मीटर पीछे खिसक रहे हैं, जबकि तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि बड़ी चिंता का विषय है।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ वायुमंडलीय विज्ञानी डा नरेंद्र सिंह के अनुसार एक दशक पहले तक नैनीताल, मुक्तेश्वर और रामगढ़ से हिमालय का बड़ा क्षेत्र बर्फ से ढका सफेद चमकता नजर आता था। वैसा अब नजर नहीं आता है। ऊंची चोटियों में तो बर्फ नजर आती है, जबकि निचले हिस्से बर्फ के बिना काले नजर आने लगे हैं।
इसकी बड़ी वजह बर्फ का जल्दी पिघलना है। लंबे समय तक पहाड़ों से चिपकी रहने वाली बर्फ जल्द पिघलने के कारण हिमालय पर्वतों के निचले क्षेत्र काले नजर आने लगे हैं। हिमालय को दूषित करने में ब्लैक कार्बन बड़ा कारण है तो हजारों किमी दूर से आने वाले धूलभरे तूफान हिमालय को प्रभावित करते हैं।
धूल के कण बर्फ की ऊपरी परत को ढक देती है। इसके हिमालय के तापमान में वृद्धि होती है और सूर्य की किरणों को परिवर्तित करने की जगह अवशोषित कर लेती है। जिस कारण हिमालय की ठंडक में कमी आती है।
इधर ग्लोबल वार्मिंग से हिमालय सर्वाधिक प्रभावित हो रहा है। तापमान बढ़ने से ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार तेज होने लगी है। कुछ ऐसे भी ग्लेशियर हैं, जो प्रतिवर्ष 30 से 40 किमी तक पीछे खिसकते देखे गए हैं। हिमालय की फिजा खराब करने में एरोसोल की भूमिका भी कम जिम्मेदार नहीं हैं, जो जंगलों की आग के कारण हिमालय तक पहुंच जाते हैं। एरोसोल सीजनल समस्या है, जो वर्षा के साथ समाप्त हो जाते हैं।
मगर इनका प्रदूषण जंगलों की आग के साथ अक्सर हिमालय की वादियों को अपने आगोश में ले लेता है। डा नरेंद्र सिंह कहते हैं कि हिमालय का प्रदूषण की चपेट में आना बेहद चिंता का विषय है। हिमालय को प्रदूषण मुक्त रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए ठोस नीतियां बनाई जानी चाहिए और सभी को हिमालय की संवेदनशीलता को समझना होगा, तभी कोई सार्थक नतीजे सामने आ सकेंगे।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में बुलंदशहर से आई स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी गई, तस्कर गिरफ्तार
अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए एरीज करता है अध्ययन
डा नरेंद्र सिंह के अनुसार एरीज पर्यावरण और वायुमंडलीय क्षेत्र में अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए निरंतर अध्ययनरत है। जिनमें लिडार, एस टी रडार, ट्रेस गैस एनालाइजर, एथेलोमीटर, नेफेलोमीटर, एरोसोल पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर, मौसम विज्ञान टावर, ओजोनसॉन्ड, रेडियोसॉन्ड और सन स्काई रेडियोमीटर आदि शामिल हैं। जिनसे एरोसोल, ब्लैक कार्बन, ओजोन और मौसम संबंधी अध्ययन किए जाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।