विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी में बुलंदशहर से आई स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी गई, तस्कर गिरफ्तार

By Pushkar AdhikariEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 17 Nov 2026 12:40 PM (IST)

बुलंदशहर से स्मैक की खेप लेकर हल्द्वानी पहुंचे एक तस्कर को डिलीवरी से पहले पुलिस ने होडा बाईपास पर गिरफ्तार ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्मैक की खेप लेकर हल्द्वानी पहुंचे तस्कर को पुलिस ने डिलीवरी से पहले गिरफ्तार कर लिया। आरोपित होडा बाईपास पर स्कूटी सवार अपने साथी को बैग खोलकर स्मैक दिखा रहा था।

इसी दौरान मंडी और टीपीनगर चौकी पुलिस की संयुक्त टीम वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर स्कूटी सवार साथी फरार हो गया, जबकि बैग लेकर खड़े तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से 216 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को मंडी चौकी पुलिस एसओजी कर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास पानी की टंकी से करीब 100 मीटर आगे होडा तिराहे की ओर एक स्कूटी सवार सड़क किनारे खड़े व्यक्ति से बातचीत करता मिला।

सड़क पर खड़ा व्यक्ति अपना बैग खोलकर उसे कुछ दिखा रहा था। पुलिस टीम को देखकर स्कूटी सवार मौके से भाग निकला, जबकि बैग लेकर खड़े व्यक्ति ने भी भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सतीश कुमार निवासी ग्राम गालतीबगर थाना डिबाई जिला बुलंदशहर बताया। बैग की तलाशी लेने पर 216 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह बुलंदशहर से एक अज्ञात व्यक्ति से स्मैक लेकर आया था और इसे मुलचंद नाम के व्यक्ति को देने वाला था। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। फरार स्कूटी सवार की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में प्रसूता की मौत पर ब्लॉगर की टिप्पणी से भड़के स्वजन, कोतवाली में हुआ हंगामा

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में महिला कांग्रेस का मुखानी थाने पर धरना, महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार को घेरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।