हल्द्वानी में महिला कांग्रेस का मुखानी थाने पर धरना, महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार को घेरा
महिला कांग्रेस ने हल्द्वानी के मुखानी थाने में धरना दिया, भाजपा राज में बहन-बेटियों को असुरक्षित बताया। उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म ...और पढ़ें
-1794823065632_m.webp)
HighLights
महिला कांग्रेस ने मुखानी थाने में भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया।
सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।
संदिग्ध कार की बरामदगी और निष्पक्ष जांच पर जोर दिया गया।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भाजपा राज में बहन-बेटियों को असुरक्षित बताते हुए महिला कांग्रेस के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ मुखानी थाने में धरने पर बैठ गए। मांग करते हुए कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में संदिग्ध कार का पता लगाने के साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जानी चाहिए।
12 नवंबर को पनियाली के पास स्थित त्रिशूल होम स्टे में 16 वर्षीय नाबालिग संग दुष्कर्म हुआ था। मामले में पुलिस ने एबीवीपी से एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके देवेंद्र बिष्ट के साथ ही नितिन, अंश और हिमांशु गोनी नाम के युवक की गिरफ्तारी की थी।
वहीं, थाने में धरने के दौरान महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कहा राज्य में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सुरक्षा और संरक्षण की बात केवल पोस्टर, बैनर और बयानबाजी तक सीमित है।
हल्द्वानी की घटना में पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश का आरोप भी लगाया। साथ ही सवाल भी उठाया कि जिस कार में नाबालिग को बैठाया गया था। उसे बरामद करने के साथ निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी गौला बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी ने अंडर-19 क्रिकेट में नाम किया रोशन, सीनियर टीम की जर्सी पर नजर