विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी गौला बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

By Pushkar AdhikariEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 16 Nov 2026 11:22 AM (GMT+05:30)

हल्द्वानी के गौला बाईपास पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गौला बाईपास पर स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

  2. इंदिरा नगर रेलवे फाटक के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।

  3. मृतक की पहचान प्रदीप हलदार, ऊधम सिंह नगर निवासी के रूप में।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। गौला बाईपास पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को कुचल दिया। इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने हुए हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा।

उसके पैर का पंजा भी शरीर से अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार बाइक संख्या यूके 06 बीके 0927 का चालक गौला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर मुड़ रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रही स्कार्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार निवासी गोविंदनगर शक्तिफार्म, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में की। तलाशी के दौरान उसके पास से नकदी और अन्य जरूरी सामान मिला। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से भिजवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

लगातार दूसरे दिन हुआ हादसा

गौला बाईपास पर एक दिन पहले भी सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए थे।लगातार दूसरे दिन हुए हादसे ने इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुधारने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में 150 किमी से अधिक चलकर जंगल छाना, 30 कैमरों के फुटेज खंगालने पर भी छात्र अर्नव सिंह का सुराग नहीं

यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, नैनीताल-रामगढ़-मुक्तेश्वर और कौसानी पर्यटकों से गुलजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।