विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में 150 किमी से अधिक चलकर जंगल छाना, 30 कैमरों के फुटेज खंगालने पर भी छात्र अर्नव सिंह का सुराग नहीं

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:22 PM (GMT+05:30)

नैनीताल की नयना पीक से छात्र अर्नव सिंह दस दिन से लापता हैं, जिसकी तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ और वन ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर की नयना पीक ट्रेकिंग मार्ग से छात्र अर्नव का गुम हो जाना दस दिन बाद भी पहली बना हुआ है। पुलिस, एसडीआरएफ से लेकर वन विभाग की टीमें जंगल का चप्पा-चप्पा छानने के बाद भी निराश है। अब तक टीमें बीते दस दिन में 150 किमी से अधिक चलकर जंगल छान चुकी है।

वहीं, पुलिस ने ट्रेकिंग मार्ग शुरू होने से शहरभर के तीन कैमरों के फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन फिर भी छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका। छह नवंबर को बिहार मूल का अर्नव सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए नयना पीक गया था।

दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी कि अर्नव बीच रास्ते से अचानक गुम हो गया। जिसके बाद से ही एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल व वन विभाग की टीमें नैनीताल से पंगोट तक के जंगलों में सर्च अभियान चला चुकी है। रोजाना टीम करीब 15 किमी चलकर छात्र की तलाश कर रही है।

छात्र के दोस्तों को बिना बताए कही चले जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने नयना पीक टिकट काउंटर से शहर के एंट्री प्वाइंट व अन्य सार्वजनिक स्थलों में लगे 30 सीसीटीवी की फुटेज खंगाल ली है, लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं लग सका।

इधर दस दिन तक भी कोई सुराग नहीं लगने से अर्नव के साथ ही उसके तीन दोस्तों के स्वजन भी परेशान है। सुबह से रात अभियान चलने तक चारों के स्वजन कोतवाली में जमे रहते है। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, नैनीताल-रामगढ़-मुक्तेश्वर और कौसानी पर्यटकों से गुलजार

यह भी पढ़ें- चार दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया बिहार का छात्र, नौ दिन से लापता... गुमशुदगी का रहस्य गहराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।