चार दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया बिहार का छात्र, नौ दिन से लापता... गुमशुदगी का रहस्य गहराया
नैनीताल में बीटेक छात्र अर्नव सिंह नयना पीक से ट्रेकिंग के दौरान नौ दिनों से लापता हैं। एसडीआरएफ, पुलिस और ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। नयना पीक की पहाड़ी से ट्रेकिंग के दौरान गुम हुए छात्र अर्नव का नौवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया।
शुक्रवार की रात नारायण नगर क्षेत्रवासियों की पहाड़ी के बीच में सफेद रंग की कोई वस्तु चमकने की सूचना पर शनिवार तड़के से एसडीआरएफ, पुलिस व वन विभाग की टीमों ने पहाड़ी पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इधर, छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने से पुलिस व उसके स्वजन का हौसला टूटने लगा है।
तमाम टीमें छान चुकी जंगल
छह नवंबर को चार दोस्तों के साथ नयना पीक ट्रेक पर गया भीमताल के संस्थान में बीटेक का बिहार निवासी अर्नव सिंह रहस्यमयी तरीके से गुम हो गया था। तमाम टीमें नयना पीक हीं नहीं, कैमल्स बैक, नारायण नगर, गैरीखेत से पंगोट तक के जंगल छान चुकी हैं।
शनिवार रात नारायण नगर क्षेत्रवासियों ने एक वीडियो भेजकर कैमल्स बैक पहाड़ी पर कुछ सफेद रंग दिखने की सूचना दी थी। गुम छात्र के सफेद स्वेटर पहनी होने के कारण शनिवार सुबह कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग की टीमें नारायण नगर क्षेत्र पहुंची। पहाड़ी पर सर्च अभियान चलाने के साथ ही ड्रोन से भी देखा गया, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका।
कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि घटना के अन्य तकनीकी पहलुओं के साथ ही ट्रेकिंग मार्ग, शहर के मुख्य चौराहों व एंट्री मार्गों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा चुके हैं, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं लग सका है।
यह भी पढ़ें- नैनीताल में दिखेगी टेरारियम की अनूठी दुनिया, लाखों की लागत... हाइड्रोफाइट्स से रूबरू होंगे सैलानी