विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में दिखेगी टेरारियम की अनूठी दुनिया, लाखों की लागत... हाइड्रोफाइट्स से रूबरू होंगे सैलानी

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:27 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 03:33 PM (IST)

नैनीताल के नारायण नगर स्थित बॉटनिकल गार्डन में अब पर्यटक जलीय पौधों की अनूठी दुनिया देख सकेंगे।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के नारायण नगर क्षेत्र स्थित बॉटनिकल गार्डन में अब पर्यटक महज औषधीय पौधों से हीं नहीं, बल्कि जलीय वनस्पतियों से भी रूबरू हो सकेंगे। वन विभाग की ओर से बॉटनिकल गार्डन में टेरारियम विकसित किया जा रहा है।

विभाग ने पहले चरण में छोटे से स्तर पर की गई इस पहल को धरातल पर उतारने को निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसमें जलीय पौधों को संरक्षण देने के साथ ही पर्यटकों के दर्शनार्थ भी रखा जाएगा।

जलीय पौधों के संसार

कालाढूंगी रोड पर नारायण नगर क्षेत्र स्थित वन विभाग का बॉटनिकल गार्डन अपनी हरियाली से पर्यटकों को अनूठा अहसास कराता है। वहां दर्जनों प्रजातियों के औषधीय पौधों का संरक्षण करने के साथ ही तितलियों का संसार भी बसता है। अब विभाग इसमें जलीय पौधों के संसार को भी जोड़ने जा रहा है।

डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि बॉटनिकल गार्डन में एक टेरारियम निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया था। करीब पांच लाख के इस प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण के बाद टेरारियम में जलीय पौधों का संरक्षण करने के साथ ही इसे पर्यटकों के दर्शनार्थ भी खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद दिल्ली एनसीआर के एक्यूआई में इजाफा, सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख... नैनीताल में पर्यटन बूम

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अर्णव तूफान का असर, पहाड़ों में कोहरे का कहर... नैनीताल में बढ़ी नमी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।