विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के बाद दिल्ली एनसीआर के एक्यूआई में इजाफा, सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख... नैनीताल में पर्यटन बूम

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:44 PM (IST)

दीपावली के बाद मैदानी इलाकों में प्रदूषण बढ़ने से पर्यटक साफ हवा के लिए नैनीताल का रुख कर रहे हैं। ...और पढ़ें

पार्किंग स्थलों के पैक होने के बाद सुबह से ही शहर में जाम की स्थिति रही. Jagran

पार्किंग स्थलों के पैक होने के बाद सुबह से ही शहर में जाम की स्थिति रही. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। दीपावली के बाद दिल्ली एनसीआर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों के एक्यूआई के स्तर में इजाफ के बाद पर्यटक साफ आबोहवा के लिए पहाड़ों का रुख करने लगे हैं।

दीपावली के अवकाश पर शहर के पर्यटन कारोबार ने भी जोर पकड़ लिया। भारी संख्या में पहुंचे पर्यटकों से शहर के अधिकतर होटल फुल हो गए। पार्किंग स्थलों के भरने के बाद सुबह से ही शहर में जाम की स्थिति बनी रही।

दीपावली के दिन शहर का पर्यटन कारोबार ठंडा पड़ा था। सोमवार शाम से शहर में पर्यटकों की आमद शुरू हो गई जो मंगलवार शाम तक बनी रही। पर्यटकों की आमद से शहर के अधिकतर होटल फुल रहे। शहर के हिमालय दर्शन, केव गार्डन, बाटनिकल गार्डन, चिड़ियाघर, स्नोव्यू समेत अन्य पर्यटन स्थल पर्यटकों से पटे नजर आए।

पर्यटकों की भीड़

चिड़ियाघर, बाटनिकल गार्डन और वाटरफाल में तीन हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। नैनी झील में नौकायन के लिए भी पर्यटकों की भीड़ रही। देर शाम माल रोड पर चहलकदमी करने वालों से मालरोड व पंत पार्क पटे रहे। भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से सुबह ही पार्किंग स्थल फुल हो गए।

इससे तल्लीताल डांठ, मालरोड, मस्जिद तिराहा, हाई कोर्ट मार्ग के साथ ही पंगोट मार्ग में जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। ऐसा ही कुछ हाल कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से भवाली-कैंची धाम मार्ग का रहा।

भवाली सेनेटोरियम से शटल सेवा संचालित होने के बावजूद मार्ग में लंबा जाम लगा रहा। इस कारण पर्यटकों व स्थानीय लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक पर्यटकों की आमद इसी तरह बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

यह भी पढ़ें- नैनीताल की मोमबत्ती कला पर मंदी का साया: कारोबार सिमटा, पहचान बचाने की चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।