Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केबीसी में पहुंची रामनगर की बेटी नेहा जोशी, जानिए कितने लाख का जैकपाट लगा हाथ

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 21 Aug 2021 09:06 AM (IST)

    रामनगर निवासी डा. नेहा जोशी वर्तमान में चम्पावत में बतौर पशु चिकित्सक तैनात हैं। नेहा के पति राहुल जोशी चम्पावत में पशु प्रजनन केंद्र में कार्यरत हैं। अगस्त में नेहा का चयन केबीसी के लिए हुआ। 11 व 12 अगस्त को वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठी।

    Hero Image
    केबीसी में पहुंची रामनगर की बेटी नेहा जोशी, जानिए कितने लाख का जैकपाट लगा हाथ

    संवाद सूत्र, रामनगर : कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में रामनगर की बेटी नेहा जोशी ने 12. 5 लाख रुपये जीत लिए। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने उन्हें शाबाशी दी और सम्मानित भी किया।

    रामनगर के ग्राम धनखोला निवासी डा. नेहा बाठला जोशी वर्तमान में चम्पावत में बतौर पशु चिकित्सक तैनात हैं। नेहा के पति राहुल जोशी चम्पावत में पशु प्रजनन केंद्र में कार्यरत हैं। अगस्त में नेहा का चयन केबीसी के लिए हुआ। 11 व 12 अगस्त को वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठी। 11 सवालों का नेहा ने सही जवाब दिए गए। 12 वें सवाल पर लाइफ लाइफ खत्म होने पर उन्होंने गेम छोड़ दिया। उन्होंने कुल साढ़े 12 लाख रुपये जीते। गुरुवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट व च्येष्ठ उपप्रमुख संजय नेगी ने धनखोला पहुंचकर नेहा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेहा के साथ उनके ससुर प्रदीप कुमार जोशी भी केबीसी में मुंबई गए थे। उन्होंने बतया कि एपिसोड का प्रसारण 23 अगस्त को रात नौ बजे होगा। प्रदीप ने बताया कि उन्होंने अमिताभ से बातचीत की। अमिताभ को कार्बेट पार्क में नाना प्रकार के वन्य जीवों की मौजूदगी के बारे में बताया। वन्य जीवों की बात सुन वह काफी रोमांचित हुए। अमिताभ ने बताया कि वह खुद भी शेरवुड कालेज नैनीताल के छात्र रहे हैं।

     

    comedy show banner
    comedy show banner