Nainital News: लगातार बरसात से मंडी में दो दिन कारोबार ठप, पहाड़ से नहीं हो पा रही सब्जियों की आपूर्ति
नैनीताल में भारी बारिश के कारण कुमाऊं की नवीन मंडी में सब्जियों की आपूर्ति बाधित हो गई है। पहाड़ों से रास्ते बंद होने और खेतों में पानी भरने से सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। मंडी में व्यापार भी ठप हो गया है क्योंकि मैदानी क्षेत्रों से भी आपूर्ति कम हो रही है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। कुमाऊं में लगातार 2 दिन से भारी बरसात हो रही है। इसका असर हल्द्वानी की सबसे बड़ी नवीन मंडी में पड़ा है। पहाड़ में रास्ते बंद होने के चलते मंडी तक सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मैदान से भी सब्जी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
हल्द्वानी की नवीन मंडी में पहाड़ से दो दिन से केवल पांच से दस प्रतिशत सब्जी ही आई है। इसमें केवल बंद गोभी, कुछ ट्रक आलू के है। बाकी अन्य किसी सब्जी की आपूर्ति मंडी में नहीं हो पाई है।
वहीं, तेज बरसात से किसानों के खेतों में पानी जाने से कई सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, बीन टमाटर आदि खराब हो गई है। इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं मंडी में व्यापारियों का दो दिन से व्यापार ठप पड़ा है।
आलू फल आढ़ती संगठन के अध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि पहाड़ में भारी बरसात से रास्ता बंद होने के कारण सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच पा रही है। बताया कि मंगलवार को मैदानी क्षेत्र से केवल 50 प्रतिशत ही आपूर्ति हुई है। इससे मंडी का व्यापार एकदम लुढ़क गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।