विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली से आ रही दो बसों में मिले बुखार से पीडित दो यात्री, सभी यात्रियों को किया गया क्‍वारंटाइन

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 25 Mar 2020 11:01 AM (IST)

दिल्ली से चंपावत आ रही रोडवेज की दो बसों में दो यात्रियों को हल्का बुखार होने पर दोनों बसों के ...और पढ़ें

दिल्‍ली से आ रही दो बसों में मिले बुखार से पीडित दो यात्री, सभी यात्रियों को किया गया क्‍वारंटाइन
दिल्‍ली से आ रही दो बसों में मिले बुखार से पीडित दो यात्री, सभी यात्रियों को किया गया क्‍वारंटाइन

टनकपुर, जेएनएन : दिल्ली से चंपावत आ रही रोडवेज की दो बसों में दो यात्रियों को हल्का बुखार होने पर दोनों बसों के 64 यात्रियों को 14 दिन के लिए टनकपुर में क्वारंटाइन किया गया है।  बता दें कि दिल्‍ली में फंसे चंपावत के नागरिकों को लाने के लिए डीएम ने विशेष बसों का संचालन किया है।  

जिले की सीमा पर जगबुड़ा में एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी के नेतृत्व में मंगलवार शाम को चिकित्सा टीम की ओर से की गई स्क्रीनिंग में दोनों बसों में एक-एक मुसाफिर को हल्का बुखार पाया गया। अलबत्ता, उन्हें खांसी नहीं थी। दोनों बसों में चालक-परिचालक सहित कुल 64 लोग सवार थे। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने कहा बताया कि दोनों यात्रियों में कोरोना वायरस के भले ही स्पष्ट लक्षण नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर अब सभी 64 लोगों को 14 दिन के लिए टनकपुर में क्वारंटाइन किया जा रहा है। दिल्ली में चंपावत जिले के फंसे लोगों को लाने के लिए डीएम के आदेश पर रोडवेज ने विशेष बस सेवा शुरू की थी।

बेवजह सडकों पर निकले लोगों के खिलाफ कार्रवाई

कुमाऊं में बेवजह सड़कों पर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। नैनीताल, पिथौरागढ, अल्‍मोड़ा चंपावत समेत सभी जिलों में पुलिस ने बेवजह सडकों पर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पिथौरागढ़ में लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले 20 लोग पहुंचे थाने। तीन बाइक भी सीज कर दी गई है।

यह भी पढें : 

= नैनीताल के अस्‍पताल से फरार हुए बेल्जियम और इजराइल के पर्यटक

= बाइक चोरी कर वर्कशॉप में काटने के बाद बेच देते थे पाट्र्स, 16 बाइक संग दो आरोपित गिरफ्तार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।