Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Election 2022 : मेरी दादी की तरह हल्द्वानी को भी एक 'इंदिरा' मिली, उनका बेटा भी उनकी तरह मेहनती

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Sun, 13 Feb 2022 01:46 PM (IST)

    इंदिरा हृदयेश के शहर की सड़कें और विकास वहां से भी बेहतर है। विपक्ष की नेता बनने पर भी उन्होंने शहर को बेहतर करने के लिए पूरा प्रयास किया। प्रियंका ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश को उनके कामों की बदौलत लोग आज भी अपने दिल में जगह देते हैं।

    Hero Image
    हल्द्वानी को संवारने में डा. इंदिरा का योगदान कोई नहीं भूलेगा।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : एमबी इंटर कालेज के खेल मैदान में अपने भाषण की शुरुआत में ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने स्व. डा. इंदिरा हृदयेश को याद किया। प्रियंका गंाधी ने कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी अपने हृदय में हमेशा पहाड़ के विकास को रखती थीं। इसी तरह डा. इंदिरा हृदयेश के रूप में हल्द्वानी शहर को भी एक इंदिरा मिलीं। जिन्होंने दिन-रात शहर के लिए काम किया। प्रियंका ने कहा कि मैं अभी सीएम के विधानसभा क्षेत्र यानी खटीमा से आ रही हूं। इंदिरा हृदयेश के शहर की सड़कें और विकास वहां से भी बेहतर है। विपक्ष की नेता बनने पर भी उन्होंने शहर को बेहतर करने के लिए पूरा प्रयास किया। 
    प्रियंका ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश को उनके कामों की बदौलत आप लोग आज भी अपने दिल में जगह देते हैं। उनके निधन की वजह से अब उनके बेटे चुनाव लड़ रहे हैं। हमें गर्व है कि सुमित हृदयेश में लोगों के लिए कुछ करने की वही चाहत हैं। हल्द्वानी को संवारने में डा. इंदिरा का योगदान कोई नहीं भूलेगा। वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सुमित मेरे बेटे की तरह हैं। उनमें भविष्य की हर संभावना।
    प्रियंका के सारथी बने सुमित 
    हेलीकाप्टर से प्रियंका गांधी रामपुर रोड स्थित एफटीआइ के हेलीपैड पहुंची थीं। जहां से सुमित हृदयेश उन्हें कार से लेकर सभास्थल पहुंचे। वापसी में भी सुमित उनके सारथी बने। रास्ते में सड़क किनारे खड़े लोगों ने प्रियंका का स्वागत भी किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें