Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand: उत्तराखंड की सड़कों पर बढ़ा गाड़ियों का दबाव, एक महीने में उतरे इतने हजार नए वाहन

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 02:42 PM (IST)

    Uttarakhand ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी के साथ नवंबर में 32188 नए वाहन सड़कों पर उतरे हैं। अक्टूबर की तुलना में पिछले माह चौपहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री में 60 प्रतिशत वृद्धि हुई है। परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों से इसकी पुष्टि हुई है। इसके पीछे त्योहारों और सहालग का सीजन होना वजह माना जा रहा है। गाड़ियों की बिक्री से ऑटोमोबाइल सेक्टर में खुशी है।

    Hero Image
    उत्तराखंड की सड़कों पर बढ़ा गाड़ियों का दबाव, एक महीने में उतरें इतने हजार वाहन

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। उत्तराखंड की सड़कों पर लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी के साथ नवंबर में 32,188 नए वाहन सड़कों पर उतरे हैं। अक्टूबर की तुलना में पिछले माह चौपहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री में 60 प्रतिशत वृद्धि हुई है। साथ ही इस वर्ष एक महीने में सर्वाधिक कारोबार हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों से इसकी पुष्टि हुई है। इसके पीछे त्योहारों और सहालग का सीजन होना वजह माना जा रहा है। नए पंजीकरण से जुड़े आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अक्टूबर में 20,571 वाहन पंजीकृत हुए थे।

    जबकि नवंबर में यह आंकड़ा बढ़ गया।

    अब तक इतने वाहनों की हुई बिक्री

    पिछले माह 29600 गैर यात्री और 2588 यात्री वाहन बिके। इसमें 24294 दोपहिया और 4910 कारें एक माह में बिकी हैं। जबकि 805 ई-रिक्शा खरीदे गए हैं। वहीं परिवहन कार्यालय क्षेत्रानुसार देखें तो देहरादून वाहन बिक्री और पंजीकरण के मामलें में टाप पर रहा है। जबकि ऊधमसिंह नगर दूसरे स्थान पर है।

    प्रदेश में सर्वाधिक पंजीकरण वाले परिवहन क्षेत्र

    • देहरादून - 9828
    • ऊधमसिंह नगर - 4438
    • हरिद्वार - 3455
    • रुड़की - 3377
    • हल्द्वानी - 2737
    • काशीपुर - 2175
    • ऋषिकेश - 1159
    • विकास नगर - 1140 (स्रोत: परिवहन मंत्रालय का परिवहन पोर्टल)

    यह भी पढ़ें: Badrinath Dham: बर्फबारी ने रोका पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का काम, माइनस में पहुंचा तापमान; श्रमिकों ने नहीं छोड़ी आस